Swadeshi Jagran Abhiyan: ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने के जवाब में BJP ने शुरू किया स्वदेशी जागरण अभियान

3 Min Read

Swadeshi Jagran Abhiyan:

नई दिल्ली, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ बढ़ाने के ऐलान के बाद भारत में बीजेपी ने घरेलू उद्योगों और किसानों को बढ़ावा देने के लिए “स्वदेशी जागरण अभियान” शुरू करने का बड़ा फैसला लिया है। यह अभियान ‘लोकल फॉर वोकल’ यानी देशी को ही प्राथमिकता देने की मुहिम के तहत चलाया जाएगा।

अध्यक्ष जेपी नड्डा:

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हाल ही में हुई पार्टी के महासचिवों की बैठक में इस योजना को मंजूरी मिली है। इस अभियान का मकसद घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देकर भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है। यह निर्णय आरएसएस और बीजेपी के संयुक्त समन्वित प्रयास का परिणाम है। 19 और 20 अगस्त को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की अध्यक्षता में हुई बैठक में देशी वस्तुओं को प्रोत्साहन देने की रणनीति बनाई गई। इसके बाद 21 अगस्त को बीजेपी के शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक में “वोकल फॉर लोकल” अभियान को तेज करने के निर्देश दिए गए।

बीजेपी और संघ परिवार:

बीजेपी और संघ परिवार के 6 अनुसांगिक संगठनों के नेताओं ने मिलकर किसानों के उत्पादों से लेकर छोटे-मध्यम उद्योगों तक के उत्पादन और मार्केटिंग की जिम्मेदारियां बांटी हैं। पार्टी का लक्ष्य है कि स्वदेशी उत्पादों की उपलब्धता देशभर के बाजारों में बढ़े और लोगों में देशी सामान को अपनाने की भावना बढ़े।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में आत्मनिर्भर भारत का आह्वान किया था, जिसके बाद पार्टी नेतृत्व ने इस दिशा में जोरदार कार्यवाही शुरू कर दी है।

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा:

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के भाषण ने पूरे देश को प्रेरित किया है और अब यह जिम्मेदारी हम सभी की है कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर भारत को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएं।इस मुहिम के तहत घरेलू उद्योगों की मजबूती, किसानों के हितों की रक्षा और भारत को विदेशी निर्भरता से मुक्त कर आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की प्रक्रिया को गति मिलेगी। ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने के कदम के बाद यह पहल और भी अहम हो गई है।

इसे भी पढ़ें

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को 90 दिनों के लिए टैरिफ छूट दी, जिनपिंग को बताया “अच्छा दोस्त”


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं