Important events: 10 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Anjali Kumari
9 Min Read
Important events:  1785 – हॉलैंड और फ्रांस ने संधि पर हस्ताक्षर किये।1793 – फ्रांस में बलपूर्वक ईश्वर की पूजा कराने

Important events:

1720 – फ्रांसीसी सरकार ने नोटों पर हड़ताल की घोषणा की।
1733 – फ्रांस सम्राट ने चार्ल्स VI से युद्ध की घोषणा किया।
1756 – ब्रिटिश गवर्नर जनरल रॉबर्ट क्लाइव ने कलकत्ता पर पुन: कब्जे के लिए मद्रास से कूच किया।
1846 – ब्रिटिश खगोलविद विलियम लासेल ने नेपच्यून के प्राकृतिक उपग्रह की खोज की।
1865 – जॉन वेल्से हयात ने बिलियर्ड बॉल का पेटेंट हासिल किया।
1868 – क्यूबा ने स्पेन से स्वतंत्रता पाने के लिए विद्रोह किया।
1893 – पहली कार नंबर प्लेट पेरिस, फ्रांस में दिखाई दिखाई गयी।
1910 – वाराणसी में मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में प्रथम अखिल भारतीय हिन्दी सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
1924 – शिकागो में स्थित लोयोला विश्वविद्यालय के लेक शोर परिसर में अल्फा डेल्टा गामा बिरादरी की स्थापना की गई।
1942 – सोवियत संघ ने आस्ट्रेलिया के साथ अपने राजनयिक संबंध की शुरुआत की।
1956 – ग्रीष्मकालीन ओलंपिक मेलबोर्न ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुआ।
1963 – जेम्स बॉन्ड की दूसरी फिल्म “रूस से प्यार” को लंदन में परदे पर दिखाया गया।
1964 – टोकियो में हुए ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का पहली बार दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया गया।
1970 – फिजी ने स्वतंत्रता हासिल की।
1971 – अमेरिका के एरिजोना के लेक हवासु शहर में लंदन ब्रिज को पुनर्निर्मित किया गया। इसे ब्रिटेन से ख़रीदकर तोड़कर अमेरिका लाया गया था।
1978 – रोहिणी खादिलकर राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता जीतने वाली प्रथम महिला बनी।
1986 – सैन सल्वाडोर में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप में 1,500 लोगों की मौत।
1990 – अमेरिका का 67वां मानव अंतरिक्ष मिशन डिस्कवरी 11 अंतरिक्ष से लौटा।
1991 – भारत ने विश्व कैरम प्रतियोगिता का टीम खिताब जीता।
1992 – दूसरा हुगली पुल ‘विद्यासागर सेतु’ खुला।
1999 – सन् 2006 में राष्ट्रकुल खेल मेलबोर्न में कराये जाने की घोषणा।
2001 – बांग्लादेश में ख़ालिदा जिया ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
2003 – भारत ने इस्रायल रूस के साथ एवाक्स निर्माण के लिए समझौता किया।
2004 – आस्ट्रेलिया के संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री जान हावर्ड की भारी जीत।
2005 – एंजेला मार्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं।
2008 – निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई।
2014 – भारत के कैलाश सत्यार्थी को नोबेल पुरस्कार की घोषणा।
2015 – तुर्की के अंकारा में एक शांति रैली में बम विस्फोट से कम से कम 95 लोग मारे गए और 200 घायल हुए।
2019 – 2018 का साहित्‍य का नोबेल पुरस्‍कार पौलेंड की लेखिका ओल्गा तोकार्सज़ुक Olga Tokarczuk को , जबकि और 2019 के लिए ऑस्ट्रिया के लेखक पीटर हैंडके Peter Handke को चुना गया ।
2019 – 465 सीटों वाली रोमानिया की संसद में 238 सदस्‍यों ने प्रधानमंत्री वियोरिका डैन्सिला सरकार के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव के समर्थन में मतदान किया।
2019 – रेलवे स्टेशनों तथा ट्रेनों के निजीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए रेल मंत्रालय ने नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत की अध्यक्षता में अधिकार प्राप्त समूह का गठन किया।
2020 – भारत – केंद्र ने महिलाओं की सुरक्षा और उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों से निपटने के लिये राज्‍यों को एक नये परामर्श जारी किये।
2020 – फ्रांस में दो छोटे विमानों के टकराने से पांच लोगों की मौत हुई।
2021 – सुनील छेत्री ने 77वां अंतरराष्ट्रीय गोल करके महान फुटबॉलर पेले की बराबरी की।
2021 – मध्य रूस में एक विमान दुर्घटना में 16 पैराशूटर मारे गये।
2022 – तीन महीने बाद फिर कीव पर रूस का हमला, यूक्रेन के कई शहरों में पुतिन की सेना ने दागी 75 मिसाइलें , सैकड़ों की मौत।
2022 – राजस्थान के सपोटरा की सिमिर ग्राम पंचायत के मेदपुरा गांव में मिट्टी का टीला ढहने से तीन बालिकाओं सहित 6 लोगों की मौत हुई।
2023 – इजराइल का गाजा बॉर्डर पर कब्जा हुआ व अब तक 1500 लड़ाके मारे गए।
2023 – जेएनयू ने तंजानिया की राष्ट्रपति डॉ. सामिया सुलुहु हसन को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
2023 – महाराष्ट्र स्टेट कैबिनेट ने ‘लेक लड़की योजना’ (प्रिय बेटी योजना) को मंजूरी दी।
2024 – 21वां आसियान – भारत शिखर सम्मेलन लाओ पीडीआर के वियनतियाने में आयोजित किया गया।
2024 – गाजा में स्कूल पर हुए इजराइली हमले में बच्चों व महिलाओं सहित 27 लोगों की मौत हुई।
2024 – रतन टाटा का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्ली श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया तथा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

10 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

1731 – प्रसिद्ध ब्रिटिश वैज्ञानिक हेनरी कैवेन्डिश का जन्म हुआ था, उन्होंने हाइड्रोजन गैस की खोज की थी।
1899 – श्रीपाद अमृत डांगे – भारत के प्रारम्भिक कम्युनिस्ट नेताओं में से एक।
1902 – के शिवराम कारंत कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार।
1906 – आर. के. नारायण, भारतीय उपन्यासकार।
1910 – डॉ द्वारकानाथ शान्ताराम कोटणीस एक भारतीय चिकित्सक थे जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में सेवाएं देते हुए अपनी जान दी।
1912 – डा० राम विलास शर्मा आधुनिक हिन्दी साहित्य के सुप्रसिद्ध आलोचक, निबंधकार, विचारक एवं कवि थे।
1923 – शिवराज रामशरण – एक भारतीय वैज्ञानिक थे जिन्हें क्रिस्टलोग्राफी के क्षेत्र में उनके काम के लिए जाना जाता था।
1924 – बलबीर सिंह – भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी।
1933 – मदन मोहन पुंछी भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
1954 – भारतीय फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री रेखा का जन्म हुआ।
1956 – गजेन्द्र चौहान हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं।
1988 – भारतीय रोवर खिलाड़ी मंजीत सिंह।
1995 – सुतीर्था मुखर्जी एक भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी।

10 अक्टूबर को हुए निधन

1964 – गुरु दत्त हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता, निर्देशक एवं फ़िल्म निर्माता थे।
1974 – ल्यूडमिला मिखाइलोव्ना पावलिचेंको, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लाल सेना में एक सोवियत स्नाइपर थीं।
1983 -रूबी मेयर्स, 1930 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
2000 – श्रीलंका के पूर्वप्रधानमंत्री सिरीमाओ भंडारनायके ।
2007 – सोमप्पा रायप्पा बोम्मई – भारतीय राजनीतिज्ञ व कर्नाटक के 11वें मुख्यमंत्री रहे।
2011 – जगजीत सिंह, ग़ज़लों की दुनिया के बादशाह।
2015 – मनोरमा (तमिल अभिनेत्री) – दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री।
2021 – पाकिस्तान के प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक डा अब्दुल कादिर खान (85) का निधन हुआ।
2022 – समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (82) का निधन हुआ।
2023 – पद्मश्री से सम्मानित, संस्कृत के विद्वान और ब्रह्मर्षि संस्कृत महाविद्यालय, नडियाद के संस्थापक दहयाभाई शास्त्री (98) कि निधन (तारीख कन्फर्म नहीं)।
2023 – अमेरिकी अभिनेता मार्क गोडार्ड (87) का निधन हुआ।
2024 – न्यूज़ीलैंड के कवि, अनुवादक और संपादक फ्लेर एडकॉक (90) का निधन हुआ।
2024 – नॉर्वेजियन हार्नेस रेसर गुन्नार एगेन (78) का निधन हुआ।

10 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

श्री सम्भवनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन , कार्तिक कृष्ण चतुर्थी)।
श्री सोमप्पा रायप्पा बोम्मई स्मृति दिवस।
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस।
अन्तर्राष्ट्रीय चरखा दिवस (कन्फर्म नहीं)।
राष्ट्रीय डाक दिवस (भारत)।
बचत बैंक दिवस (Savings banks Day) (डाक सप्ताह के अन्तर्गत)।
मेलानेशियाई देश फिजी की स्वतंत्रता की वर्षगाँठ (55वीं)।
मृत्युदंड के खिलाफ विश्व दिवस (World Day Against the Death Penalty)।

कृपया ध्यान दें जी

यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

इसे भी पढ़े

Important events: 9 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं