1831 – अमेरिका में पहली बैंक डकैती, अमेरिका के न्यूयार्क स्थित सिटी बैंक में 245,000 डॉलर की डकैती हुई।
1866 – घुसपैठियों से भरा जहाज मोनार्क लीवरपुल में डूबा, 738 लोगों की मौत हुई।
1877 – ऑस्ट्रेलिया ने सबसे पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 45 रनों से हराया।
1895 – लूमियर्स ब्रदर्स ने अपने नए पैटेंट सिनेमेटोग्राफ से पहला फुटेज रिकॉर्ड किया।
1920 – अमेरिकी सीनेट ने लीग ऑफ नेशंस में शामिल होने पर मतदान किया।
1927 – जर्मनी में नाजी और कम्युनिस्टों के बीच खूनी संघर्ष हुआ।
1944 – आजाद हिंद फौज ने पूर्वोत्तर भारत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
1953 – पहली बार एकेडमी अवार्ड का प्रसारण टेलीविजन पर हुआ।
1965 – इंडोनेशिया ने सभी विदेशी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया।
1970 – पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के नेता 1949 में जर्मनी के विभाजन के बाद पहली बार मिले।
1971 – पूर्वी पाकिस्तान की आजादी की लड़ाई में बांग्लादेश का साथ देने के बाद भारत और बंगलादेश के बीच गहरी दोस्ती और अच्छे संबंध बने और 1972 में भारत और बंगलादेश के बीच शांति और मैत्री समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1977 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया।
1982 – अर्जेंटीना के कुछ लोग दक्षिण अटलांटिक में ब्रिटेन के उपनिवेश फॉकलैंड द्वीप पर उतरे थे और वहां अपने देश का झंडा फहरा दिया था।
1990 – कनाडा की राजधानी ओटावा में महिलाओं की पहली विश्व आइस हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई।
1994 – जापान के योकोहामा में एक लाख 60 हजार अंडों से विश्व का सबसे बड़ा 1383 वर्गफुट आकार का आमलेट तैयार किया गया।
1996 – बोस्निया हर्जेगोविना की राजधानी सरायेवो का पुन: एकीकरण हुआ।
1998 – अटल बिहारी वाजपेयी जी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने।
1999 – यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जैकस सांटर का अपने पद से इस्तीफ़ा।
2001 – तालिबान द्वारा 100 गायों की बलि।
2001 – ब्रिटेन के उच्च सदन ने संगीतकार नदीम के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव ठुकराया।
2004 – अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन में पहली बार चीन पर मुकदमा ठोका।
2005 – पाकिस्तान ने शाहीन-II प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
2007 – पाकिस्तान की मुख्तारन माई को यूरोपीय परिषद का मानवाधिकार सम्मान प्रदान किया गया।
2008 – डोनकुपर रॉय ने मेघालय के नये मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
2008 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत की फ़ांसी 30 अप्रैल, 2008 तक रोकी।
2007 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार पर बने नये मसौदे को भारत सहित अधिकतर देशों ने खारिज किया।
2009 – डालर के मुक़ाबले में रुपया 93 पैसे की लम्बी छलांग लगाकर तीन सप्ताह के उच्चतर स्तर पर पहुँचा।
2019 – जीएसटी परिषद ने निर्माणाधीन आवासीय संपत्ति पर वस्तुध और सेवाकर दर में नई परिवर्तन योजना को मंजूरी दी।
2019 – जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष देश के पहले लोकपाल नियुक्त हुए, राष्ट्रंपति ने दी मंजूरी।
2019 – टेरर फंडिंग मामले में ED ने हिज्बुल सरगना सलाहुद्दीन की जम्मू-कश्मीर में 13 संपत्तियों को जब्त किया।
2019 – कर्नाटकः धारवाड़ में चार मंजिला इमारत ढही, दो की मौत, 40 लोगों के फंसे होने की आशंका।
2020 – कोरोना वायरस से भारत में चौथी मौत; पीएम मोदी ने रविवार 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की।
2020 – भारत और इजरायल ने 880 करोड़ रुपये के रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किए।
2020 – अमेरिका ने अपनी पहली हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2021 – भारत और उज्बेकिस्तान के बीच दस दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास सम्पन्न हुआ।
2021 – विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2021 जारी हुई जिसमे फिनलैंड के सिर फिर सजा दुनिया के सबसे ख़ुश देश का ख़िताब व भारत को 149 देशों में 139वीं रैंक।
2022 – तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति चुने गए सर्दार बर्डीमुखामेदोव ने तीसरे राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व जापान के प्रधान मंत्री श्री किशिदा फुमियो ने 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन मे रक्षा और विकास योजनाओं के छह समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।
2022 – नॉर्वे में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के युद्धाभ्यास के दौरान एक अमेरिकी विमान दुर्घटना में चार अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई।
2022 – कर्नाटक के तुमकुर जिले में पावागड़ा के पास बस पलटने से 8 लोगों की मौत हुई व 20 से अधिक गंभीर रूप से घायल हुए।
2022 – भारतीय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का 83वां स्थापना दिवस मनाया गया।
2023 – स्विट्जरलैंड का यूबीएस बैंक क्रेडिट सुइस के अधिग्रहण के लिए सहमत हुआ।
2023 – भारत और मालदीव ने माले में चौथे रक्षा सहयोग संवाद में रक्षा संबंधों की समीक्षा की।
2023 – बांग्लादेश में एक बस पलटने से 17 लोगों की मौत व 30 घायल हुए।
2023 – जापान के प्रधानमंत्री दो दिन की यात्रा पर भारत आने के लिए रवाना हुए।
2023 – वैश्विक बाजरा सम्मेलन के दौरान भारत, विश्व खाद्य कार्यक्रम ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 – राष्ट्रों ने जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख विज्ञान रिपोर्ट को मंजूरी दी।
2023 – यूनाइटेड किंगडम ने अपने नागरिकों के लिए स्मार्टफोन आपातकालीन चेतावनी प्रणाली शुरू की।
2024 – भारत व अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) जल-स्थRल अभ्यास, टाइगर ट्राइंफ का उद्घाटन समारोह INS जलाश्व पर आयोजित किया गया।
2024 – चीन ने आगामी चंद्र सुदूरवर्ती और दक्षिणी ध्रुवीय मिशनों में सहायता के लिए अपना क्यूकिआओ-2 रिले उपग्रह प्रक्षेपित किया।
19 मार्च को जन्मे व्यक्तिः
1876 – जॉन मार्शल – 1902 से 1928 तक भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक थे।
1884 – नारायण भास्कर खरे – मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मख्यमंत्री।
1905 – संयुक्त राज्य अमेरिका के पुरुष पहलवान जो रोलोनो का जन्म हुआ।
1911 – अगरचन्द नाहटा, जैन साहित्य के विशेषज्ञ तथा अनुसन्धानपूर्ण लेखक थे।
1939- जगदीप – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य कलाकार।
1943 – योगेश (गीतकार) – प्रसिद्ध भारतीय गीतकार और लेखक थे।
1953 – माधुरी बर्थवाल भारत की एक लोक गायिका व ऑल इंडिया रेडियो में संगीतकार बनने वाली पहली महिला।
1954 – इंदु शाहानी, भारतीय शिक्षाविद।
1955 – दोरजी खांडू – अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे ।
1984 – तनुश्री दत्ता, भारतीय अभिनेत्री।
19 मार्च को हुए निधनः
1890 – पण्डित गुरुदत्त विद्यार्थी – स्वामी दयानन्द सरस्वती के शिष्य तथा आर्य समाज के पाँच प्रमुख नेताओं में से एक।
1978 – एम. ए. अय्यंगार, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1982 – जे. बी. कृपलानी – प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ।
1998 – ई. एम. एस. नमबूद्रिपद – प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेताओं में से एक और केरल के प्रथम मुख्यमंत्री।
2006 – गोलप बोर्बोरा – भारतीय राज्य असम के छठे मुख्यमंत्री थे।
2011 – नवीन निश्चल – भारतीय फ़िल्म अभिनेता थे।
2015 – सूरजभान सिंह – प्रसिद्ध भाषा चिंतक और शिक्षाविद।
2018 – केदारनाथ सिंह – साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कवि व साहित्यकार थे।
2020 – विश्व चैंपियन बॉक्सर रोजर मेवेदर का निधन (दिनांक कन्फर्म नहीं )।
2021 – अमेरिकी नासा इंजीनियर ग्लिन स्टीफन लूनी (84) का निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी टीवी लेखक, निर्देशक और अभिनेता स्कॉई मिशेल (92) का निधन हुआ।
2023 – क्रोएशियाई फुटबॉल स्ट्राइकर पेटार नादोवेज़ा (80) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी अभिनेता एम॰ इम्मेट वाल्श (88) का निधन हुआ।
19 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सवः
मेला नवचण्डी प्रारम्भ (मेरठ , उ.प्र.)।
मेला गुरु रामराय (देहरादून , उ.ख.)।
श्री जयन्ती (श्री पंचमी)।
श्री चन्द्रप्रभु जी गर्भकल्याणक (जैन , चैत्र बदी पंचमी)।
श्री कनीफनाथ यात्रा – मढ़ी (ए.नगर , रंगपंचमी को)।
सैलानीबाबा पालखी-पिंपलगांव सराय (बुलढाणा , कन्फर्म नहीं)।
श्री नारायण भास्कर खरे जयन्ती।
श्री दोरजी खांडू जयन्ती।
पण्डित गुरूदत्त विद्यार्थी पुण्य दिवस।
श्री ई. एम. एस. नमबूद्रिपद स्मृति दिवस।
श्री गोलप बोर्बोरा स्मृति दिवस।
टैक्सोनोमिस्ट प्रशंसा दिवस (Taxonomist Appreciation Day)।
नोटः यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
इसे भी पढ़ें