Important events: 9 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Anjali Kumari
6 Min Read

Important events

1431 – फ्रांस में ‘जोन ऑफ आर्क’ के विरुद्ध मुक़दमे की शुरुआत हुई।
1718 – फ्रांस ने स्पेन के ख़िलाफ़ लड़ाई की घोषणा की।
1768 – फिलिप एस्टले ने पहले ‘मॉर्डन सर्कस’ का प्रदर्शन किया।
1771 – सम्राट गो-मोमोज़ोनो ने अपनी मासी के अपहरण के बाद जापान के सिंहासन को स्वीकार किया।
1792 – जेसी की संधि रूसी साम्राज्य के युद्ध को समाप्त किया, जो कि क्रोएमी के ऊपर तुर्क साम्राज्य के साथ थी।
1799 – ब्रिटिश प्रधान मंत्री विलियम पिट ने युवा नेपोलियन के खिलाफ युद्ध के लिए धन जुटाने के लिए आयकर का परिचय दिया।
1816 – सर हम्फ्री डैवी ने खदानकर्मियों के लिए पहले ‘डैवी लैम्प’ का परीक्षण किया।
1914 – महात्मा गाँधी दक्षिण अफ़्रीका से भारत लौटे (1915 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)।
1918 – भालू घाटी के युद्ध: रेड इंडियनों और अमेरिकी सैनिकों के बीच अंतिम युद्ध ‘बैटल ऑफ बियर वैली’ का आगाज़ हुआ।
1923 – जुआन डि ला सिएर्वा ने पहली ‘ऑटोगायरो फ्लाइट’ का निर्माण किया।
1941 – यूरोपीय देश रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में छह हजार यहूदियों की हत्या हुई।
1951 – अमेरिका के न्यूयॉर्क में आधिकारिक रूप से संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय खुला।
1960 – मिस्र में नील नदी पर आसवान नामक बांध का निर्माण आरंभ हुआ।
1964 – पनामा नहर पर अमरीकी ध्वज फहराए जाने के बाद पनामा में अमरीका के विरुद्ध विद्रोह में तीव्रता आ गयी जिसके दौरान अमरीकी सैनिकों ने बहुत से लोगों को हताहत और घायल कर दिया।
1970 – सिंगापुर में संविधान अपनाया गया।
1982 – पहला भारतीय वैज्ञानिक दल अंटार्कटिका पहुंचा।
1991 – अमेरिकी और इराकी प्रतिनिधियों की ओमान पर इराकी कब्जे के सम्बंध में जेनेवा शांति बैठक में मुलाकात।
2001 – बांग्लादेश में हिन्दुओं की सम्पत्ति लौटाने संबंधी विधेयक मंजूर।
2005 – अराफात को ‘फिलिस्तीनी लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन’ के शीर्ष पद से हटाने के लिए चुनाव।
2005 – पी.एल.ओ. के अध्यक्ष महमूद अब्बास फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति चुनाव में विजयी।
2007 – जापान में पहला राज्य मंत्रालय गठित हुआ।
2008 – हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ‘प्रेम कुमार धूमल’ ने अपने मंत्रिमण्डल में नौ मंत्रियों को शामिल किया।
2008 – श्रीलंका की सेना ने लिट्टे के इलाके पर कब्ज़ा किया।
2009 – लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को सार्वजनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए बेबी जान फाउंडेशन पुरस्कार के लिए चुना गया।
2010 – सीबीआई ने हरियाणा सरकार द्वारा रुचिका मामलें में जांच किए जाने का अनुरोध स्वीकार कर लिया।
2011 – ईरान एयर की फ्लाइट नं 277 दुर्घटनाग्रस्त, 77 लोगों की मौत।
2012 – लियोनेल मेसी ने लगातार दूसरे वर्ष फीफा का बैलोन डी ओर (सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर) पुरस्कार जीता।
2019 – हरियाणा: हड़प्पा की खुदाई में मिले महिला-पुरुष के कंकाल, दोनों को एकसाथ दफनाया गया था
2019 – जलेबी और बर्फी को पीछे छोड़कर गुलाब जामुन बना पाकिस्तान की राष्ट्रीय मिठाई, ट्विवटर पर छिड़ी बहस।
2019 – ICC का 105वां सदस्य बना अमेरिका ।
2020 – अफगानिस्‍तान के पश्चिमी हेरात प्रांत में अमरीकी हवाई हमलों में तालिबान समर्थक गुट के कमांडर और कई लड़ाके मारे गए।
2021 – महाराष्ट्र के भंडारा जिले में सरकारी अस्पताल में आग लग जाने की वजह से 10 नवजात बच्चों की जलकर मौत हुई।
2021 – इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने वाली श्रीविजया एयर की फ्लाइट समुद्र में क्रैश हुई , क्रू मेंबर्स सहित 62 यात्री सवार थे।
2021 – अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप को सोशल नेटवर्क ऐप – ट्विटर ने अपने नेटवर्क से स्‍थायी रूप से हटाया।

9 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

1768 – फ़्रांस के क्रान्तिकारी नेता लैज़ेर होश का जन्म हुआ।
1889- वृंदावनलाल वर्मा, ऐतिहासिक उपन्यासकार एवं निबंधकार ।
1921 – रामसुंदर दास – एक भारतीय राजनेता है और बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके।
1922 – हरगोबिन्द खुराना, भारतीय जैव रसायनज्ञ, शरीर विज्ञान के क्षेत्र में चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित ।
1926 – अनूप कुमार हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।
1927 – सुन्दरलाल बहुगुणा – प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और ‘चिपको आन्दोलन’ के प्रमुख नेता।
1934 – महेन्द्र कपूर, हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध पार्श्व गायक ।
1968 – वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज जिमी एडम्स का जन्म हुआ। इन्होंने 54 टेस्ट में 3012 और वनडे में 2204 रन बनाए।
1974 – फ़रहान अख़्तर, भारतीय बॉलीवुड निर्देशक, अभिनेता, फ़िल्म निर्माता, गायक ।
1983 – शरद मल्होत्रा, भारतीय टेलीविजन अभिनेता ।

9 जनवरी को हुए निधन

1873 – 19वीं शताब्दी के सबसे साहसी यूरोपीय शासकों में गिने जाने वाले नेपोलियन बोनापार्ट तृतीय का निधन हुआ।
1923 – सत्येंद्र नाथ टैगोर – भारत के प्रथम प्रशासनिक सेवा अधिकारी।
1945 -सर छोटूराम – भारत के स्वाधीनता सेनानी तथा राजनेता थे।
1996 – मेरी एन इवांस उर्फ मेरी इवांस वाडिया उर्फ निडर नाडिया भारतीय फिल्मजगत की एक अभिनेत्री और स्टंट नायिका थीं।
2003 – क़मर जलालाबादी – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार व कवि।
2016 – हिंदी साहित्य में रवींद्र कालिया की ख्याति उपन्यासकार, कहानीकार।
2020 – शिक्षाविद एवं कवि ओबैद सिद्दीकी का निधन।
2021 – माधव सिंह सोलंकी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दल के नेता , भारत के पूर्व विदेश मंत्री और चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।

9 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

गुरु श्री गोविन्द सिंह जयन्ती (प्राचीनमतानुसार)।
सर छोटूराम स्मृति दिवस ।
श्री रामसुंदर दास जयन्ती।
श्री हरगोविन्द खुराना जयन्ती (नोबेल पुरस्कार से सम्मानित) ।
श्री महेन्द्र कपूर जयन्ती ।
श्री माधव सिंह सोलंकी स्मृति दिवस।
राष्ट्रीय स्थैतिक बिजली दिवस ( NATIONAL STATIC ELECTRICITY DAY )।
प्रवासी (अनिवासी ,NRI) भारतीय दिवस (17वां)।

Share This Article