Important events
1701 – नीदरलैंड में ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपनाया गया।
1708 – शाहू जी को मराठा शासक का ताज पहनाया गया।
1757 – ब्रिटेन ने पश्चिम बंगाल के बंदेल प्रांत को पुर्तग़ाल से अपने कब्जे में लिया।
1866 – लंदन में रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी का गठन हुआ।
1908 – पेरिस स्थित एफिल टॉवर से पहली बार लंबी दूरी का वायरलेस संदेश भेजा गया।
1924- गोपीनाथ साहा ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त चार्ल्स ऑगस्टस टेगार्ट समझकर ग़लती से एक आदमी की हत्या कर दी। इसके बाद उसे गिरफ़्तार कर लिया गया।
1934 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रान्तिकारी सूर्य सेन को चटगांव में फाँसी दी गयी। उन्होने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना की और चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व किया।
1948 – महात्मा गांधी ने अपना अंतिम भाषण दिया और सांप्रदायिक हिंसा के विरुद्ध अनशन में बैठने का फैसला किया।
1950- स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 12 जनवरी 1950 में ‘संयुक्त प्रांत’ का नाम बदल कर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा गया ।
1964 – भारत के पूर्व गेंदबाज बापू नाडकर्णी ने मद्रास में इंग्लैंड के साथ पहले टेस्ट में लगातार 21 ओवर मेडन फेंके। छह गेदों के ओवर के इतिहास में यह अब तक रिकॉर्ड है।
1964– जांजीबार विद्रोहियों ने क्रांति की शुरुआत और गणतंत्र की घोषणा की।
1984 – स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर हर वर्ष देश में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाने की घाेषणा की गयी।
1990 – रोमानिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगाया।
1991 – अमरीकी संसद ने कुवैत में इराक के खिलाफ सैनिक कार्रवाई काे मंजूरी दी।
1998 – यूरोप के 19 देश मानव क्लोनिंग पर प्रतिबंधित लगाने पर सहमत हुए।
2001 – भारत का इंडोनेशिया – रूस – चीन संधि से इंकार ।
2001 – नैफ नदी पर बांध निर्माण योजना के कारण बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर तनाव के बाद सेनाएँ तैनात।
2002 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने राष्ट्र के नाम ऐतिहासिक संदेश प्रसारित किया, पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठन लश्कर व जैश पर प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की जबकि वांछित पाक अपराधियों को भारत को सौंपने से इन्कार किया।
2003 – भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद की संसद अध्यक्ष बनीं।
2004 – दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज, आरएमएस क्वीन मैरी 2 ने अपनी पहली यात्रा की शुरूआत की।
2005 – टेम्पल-1 कॉमेट (धूमकेतु) पर उतरने के उद्देश्य से डेल्टा द्वितीय रॉकेट से ‘डीप इम्पैक्ट’ अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया।
2006 – भारत और चीन ने हाइड्रोकार्बन पर एक महत्त्वपूर्ण सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
2007 – हिन्दी फ़िल्म ‘रंग दे बसन्ती’ बाफ़्टा के लिए नामांकित।
2008 – कोलकाता में आग से 2500 दुकानें जल कर खाक हुई।
2009- प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने।
2009 – इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. जयन्त कुमार ने दुनिया का सबसे पुराना उल्का पिंड क्रेटर खोजा।
2010- भारत सरकार द्वारा नागर विमानन क्षेत्र पर आतंकी हमलो की आशंका के बीच विमान अपहरण रोधी क़ानून 1982 में मौत की सज़ा की धारा जोड़ी गई।
2010 – कैरेबियाई देश हैती में आए भयंकर भूकंप में लाखों लोगों की मौत और राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस का अधिकतर हिस्सा तबाह हो गया।
2015 – कैमरून में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में आतंकवादी संगठन बोको हराम के 143 आतंकवादी मारे गये।
2018 – इसरो ने लॉन्च किया 100वाँ उपग्रह, एक साथ भेजे 31 सैटेलाइट्स।
2019 – जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर।
2019 – महेंद्र सिंह धोनी एकदिवसीय मैचों में 10 हजार रन बनाने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी बने।
2019 – सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण को राष्ट्रपति की मंजूरी, 1 सप्ताह में लाभ मिलेने की उम्मीद।
2020 – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड- बी सी सी आई ने क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को प्रतिष्ठित ‘पॉली उमरीगर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
2020 – रक्षा सचिव अजय कुमार ने कोलकाता में दो भारतीय तटरक्षक जहाजों (ICGS) अर्थात् एनी बेसेंट और अमृत कौर को नियुक्त किया।
2021 – भारत और बांग्लादेश के पुलिस प्रमुखों के बीच पहला प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वर्चुअल संवाद एक सकारात्मक और भरोसे के माहौल में संपन्न हुआ।
2021 – आपसी रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से भारत और वियतनाम के बीच 13 वीं रक्षा वार्ता आयोजित की गई।
2021 – गाय के गोबर से खादी इंडिया ने बनाया पहला ‘खादी प्राकृतिक पेंट’ , नितिन गडकरी ने लॉन्च किया।
12 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
1598 – राजमाता जीजाऊ हिंदवी साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की मां थीं।
1863 – भारतीय दार्शनिक, आध्यात्मिक गुरू एवं पश्चिम देशों में योग को पहुंचाने वाले स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ।
1869 – भगवान दास – ‘भारत रत्न’ सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री।
1876 – अमरीकी लेखक जैक लंदन का जन्म हुआ। उन्होंने अपने जीवन के कई वर्ष उत्तरी ध्रुव और दक्षिण के तूफ़ानी समुद्र में बिताए और विभिन्न जातियों और लोगों से परिचित हुए।
1886 – नेली सेनगुप्ता – प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।
1899 – बद्रीनाथ प्रसाद – भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ।
1901 – उमाशंकर दीक्षित – ‘भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन’ के पुरोधा एवं मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत।
1918 – महर्षि महेश योगी- भारतीय अध्यात्मवादी।
1918 – सी. रामचन्द्र – हिन्दी फ़िल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक।
1927 – डार्विन डिएंगदोह पुघ – उत्तर-पूर्वी भारत में मेघालय राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री और पद संभालने वाले पहले खासी व्यक्ति ।
1931 -अहमद फ़राज़ – प्रसिद्ध उर्दू कवि।
1936 – मुफ़्ती मोहम्मद सईद – भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री।
1940 – एम॰ वीरप्पा मोइली – कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंधित भारतीय राजनीतिज्ञ।
1943 – सुमित्रा भावे – सुप्रसिद्ध मराठी फिल्म निर्माता थीं।
1958 – अरुण गोविल – भारतीय सिनेमा में हिंदी फ़िल्म और टीवी अभिनेता (1952 का भी वर्णन)।
1964 – दिनेश शर्मा – राजनीतिज्ञ तथा उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री।
1964 – अजय माकन – भारतीय राजनीतिज्ञ।
1972 – पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी का जन्म हुआ।
1990 – मनोज सरकार – भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी।
1991 – हरिका द्रोणावल्ली – भारत की तेजतर्रार महिला शतरंज खिलाड़ी।
1999 – आर्या राजेंद्रन – तिरुवनंतपुरम की सबसे कम उम्र की नवनियुक्त महापौर।
12 जनवरी को हुए निधन
1665 – फ़्रांस के गणितज्ञ पियरडी फ़रमा का निधन हुआ। उन्होंने गणित से संबंधित कई नियम बनाए जो उन्ही के नाम से जाने जाते हैं।
1924- गोपीनाथ साहा- पश्चिम बंगाल के स्वतंत्रता सेनानी।
1934 – सूर्य सेन – भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1941 – प्यारे लाल शर्मा – भारतीय क्रांतिकारियों में से एक थे।
1976 – अगाथा क्रिस्टी – दुनिया के जाने माने जासूसी उपन्यासकारों में से एक।
1992 – कुमार गंधर्व – भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक।
2000 – वीआर नेदुन्चझियान – दो बार तमिलनाडु राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री रहे।
2004 – रामकृष्ण हेगडे – तीन बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे।
2005 – अमरीश पुरी – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक।
2008 – दुनिया के सबसे बड़े फ़िल्म शो टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्ममहोत्सव की बुनियाद रखने वाले ‘मुर्रे दस्ती कोहल’ का निधन।
2020 – मशहूर काटूनिस्ट और केरल कार्टून एकेडमी के सचिव थॉमस एंटनी का निधन हुआ।
12 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
भगवान शान्तिनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन , पौष शुक्ल दशमी )।
राजमाता जिजाऊ (जीजामाता) जयन्ती।
महर्षि महेश योगी जयन्ती ।
श्री डार्विन डिएंगदोह पुघ जयन्ती।
श्री भगवान दास जयन्ती (भारत रत्न सम्मानित) ।
श्री एम॰ वीरप्पा मोइली जन्म दिवस।
श्री रामकृष्ण हेगडे स्मृति दिवस।
श्रीमती प्रियंका गाँधी / वाड्रा जन्मदिवस ।
श्री अमरीशपुरी स्मृति दिवस ।
स्वामी विवेकानंद जयन्ती (राष्ट्रीय युवा दिवस) ।
कृपया ध्यान दें
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है ।








