Important events:
1667- रूस के उत्तरी कॉकसस क्षेत्र के सेमाखा में आये विनाशकारी भूकंप में 80 हजार लोग मारे गये।
1744 – आस्ट्रिया की सेना ने पराग्वे के यहूदियों के खिलाफ जान लेवा हमले किये और लूटपाट की।
1758 – ब्रिटेन ने फ्रांस के ड्यूक्वीसन किले पर कब्जा किया।
1866 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय का उद्घाटन।
1867- अल्फ्रेड नोबल ने डायनामाइट का पेटेंट कराया।
1930 – जापान में एक ही दिन में भूकंप के 690 झटके रिकार्ड किये गये।
1936 – जर्मनी और जापान के बीच कोमिंटन (कम्युनिस्ट इंटरनेशनल) विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर।
1937- फ्रांस की राजधानी पेरिस में विश्व मेले का समापन।
1948 – भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना हुई।
1949 – स्वतंत्र भारत के संविधान पर संवैधानिक समिति के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किये तथा इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया।
1951 – अमेरिकी प्रान्त अल्बामा में ट्रेन दुघर्टना में 17 लोगों की मौत।
1952 – जार्ज मेनाय आस्ट्रेलियन फुटबाल लीग के अध्यक्ष चुने गये।
1960 – टेलीफ़ोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया।
1974 – संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव ऊ थांट का बर्मा में निधन।
1998 – पाकिस्तान ने अंधेरे में भी प्रहार कर सकने में सक्षम ‘भक्तर शिकन’ नामक नव विकसित टैंक-भेदी प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
2001 – ‘अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद’ (आई.सी.सी.) ने भारत को निलंबन की धमकी दी।
2001 – बेनजीर भुट्टो नई दिल्ली में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलीं।
2002 – लुसियो गुटेरेज इक्वाडोर के राष्ट्रपति निर्वाचित।
2004 – पाक राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के कश्मीर फ़ार्मूले को पाक-कश्मीर समिति ने खारिज किया।
2006 – कोलंबो द्वारा भारतीय पंचायती मॉडल का अध्ययन प्रारम्भ।
2007 – पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने लरकाना से अपना पर्चा दाखिल किया।
2008- योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूबालिया ने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत का विकास 9% रहने की सम्भावना व्यक्त की।
2008 – साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित व मालेगाँव के अन्य आरोपियों द्वारा एटीएस पर लगाये गये शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना के आरोपों के मद्देनज़र माकोका अदालत ने महाराष्ट्र सरकार से जबाव मांगा।
2008 – बस्तर ज़िले में नक्सलों के ज़िला पुलिस जवानो को निशाना बनाकर किये गये बारूदी सुरंग हमले में 7 जवान शहीद हुए।
2012 – नाइजीरिया में एक चर्च के पास दो कार बम धमाकों में 11 की मौत, 30 घायल।
2013 – इराक की राजधानी बगदाद के कैफे में धमाके में 17 मरे, 37 घायल।
2019 – अमरावती को भारत के मानचित्र में आंध्र प्रदेश की राजधानी के रूप में शामिल किया गया।
2019 – अमेरिका के टेक्सास स्थित फोर्ट वर्थ चिड़ियाघर और मिसिसिप्पी स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने मिलकर दुनिया में पहली बार इन विट्रो फर्टिलाइजेशन यानी आईवीएफ तकनीक से ओलफ मेंढक का जन्म कराया गया।
2020 – पीएम श्री मोदी ने गुरु नानक देव के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया।
2021 – अमेरिका के वाणिज्य विभाग ने चीन और पाकिस्तान की 16 संस्थाओं सहित कुल 27 विदेशी संस्थाओं तथा लोगों को व्यापार सूची की ब्लैकलिस्ट में डाला।
2021 – रूस के साइबेरिया में कोयला खदान में आग लगने से 52 लोगों की मौत हुई।
2021 – प्रोजेक्ट-75 की चौथी पनडुब्बी ‘आईएनएस वेला’ नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में नौसेना में शामिल की।
2022 – आयुष मंत्रालय और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए।
2022 – इंडो-पैसिफिक रीजनल डायलॉग 2022 (IPRD-2022) का नई दिल्ली में समापन हुआ।
2022 – CSIR-NISCPR ने सांप्रदायिक सद्भाव सप्ताह और झंडा दिवस 2022 मनाया।
25 नवंबर को जन्मे व्यक्ति
1872 – कृष्णजी प्रभाकर खाडिलकर मराठी साहित्यकार, नाट्याचार्य, पत्रकार तथा लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी थे।
1879 – टी. एल. वासवानी – प्रसिद्ध लेखक, शिक्षाविद और भारतीय संस्कृति के प्रचारक।
1890 – सुनीति कुमार चटर्जी- भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्याशास्त्री।
1890 – राधेश्याम कथावाचक – पारसी रंगमंच शैली के हिन्दी नाटककारों में प्रमुख थे।
1894 – दीप नारायण सिंह – बिहार के पूर्व दूसरे मुख्यमंत्री।
1898 – देवकी बोस- मशहूर फ़िल्म निर्देशक और संगीत में ध्वनि के जानकार।
1924 – रघुनंदन स्वरूप पाठक – भारत के भूतपूर्व 18वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1926 – रंगनाथ मिश्र – भारत के भूतपूर्व 21वें मुख्य न्यायाधीश रहे थे।
1948 – वीरेन्द्र हेगड़े – भारत के एक परोपकारी पुरुष।
1953 – राधाकृष्ण माथुर – लद्दाख के प्रथम उपराज्यपाल।
1963- अरविन्द कुमार शर्मा- ग्यारहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य।
1969- बिप्लब कुमार देब- त्रिपुरा के राजनीतिज्ञ एवं त्रिपुरा के 10वें मुख्यमंत्री।
1971 – बिप्लब कुमार देब भारतीय राज्य त्रिपुरा के राजनीतिज्ञ।
1982 – झूलन गोस्वामी- भारत की प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर।
25 नवंबर को हुए निधन
1974 – यू. थांट – बर्मा के राजनयिक तथा संयुक्त राष्ट्र के तीसरे महासचिव थे।
1975 – चन्दूलाल शाह – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक।
1981 – आर. सी. बोराल – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार।
1984- यशवंतराव चव्हाण, भारत के पांचवे उपप्रधानमंत्री और महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री।
1987 – मेजर रामास्वामी परमेस्वरन – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
2014 – सितारा देवी – भारत की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना।
2020 – अहमद पटेल भारत के राजनेता तथा राज्य सभा व लोकसभा के पूर्व सदस्य का निधन हुआ।
2020 – डिएगो आर्मैन्ड़ो माराडोना अर्जेन्टीना के एक पूर्व फ़ुटबॉल खिलाड़ी का निधन हुआ।
25 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
कवि कुलगुरु कालिदास जयन्ती (कन्फर्म नहीं )।
श्री दीपनारायण सिंह जयन्ती।
श्री बिप्लब कुमार देब जन्म दिवस।
श्री यशवंतराव बलवंतराव चह्वाण स्मृति दिवस।
मेजर श्री रामास्वामी परमेस्वरन शहीदी दिवस ( परमवीर चक्र से सम्मानित )।
विश्व मांसाहार निषेध दिवस।
विश्व महिला हिंसा उन्मूलन दिवस।
कृपया ध्यान दें
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।








