Latest NewsImportant events: 22 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 22 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 

1517 – सिकंदर लोधी की मृत्यु के बाद उसका पुत्र इब्राहीम लोदी दिल्ली का शासक बना।
1675 – अंग्रेज राजा चार्ल्स द्वितीय ने संसद को स्थगित किया।
1707 – राजकुमार जोहान विलेम फ्रिसो ने फ्रीसलैंड के वायसराय के रूप में शपथ ली।
1714 – राजा कैरेल XII को स्वीडन लौटने के लिए तुर्की कैद से छोड़ दिया गया।
1718 – वर्जीनिया के गवर्नर सिकंदर स्पॉट्सवुड ने ब्लैकबेर्ड के साथ एनेस्टी समझौते के उल्लंघन का हवाला देते हुए उत्तरी कैरोलिना के लिए एक रॉयल नेवी दल भेजा, जहां वे ब्लैकबेर्ड और ओक्रोकॉक इनलेट में उनके चालक दल से लड़ाई की। ब्लैकबेर्ड कार्रवाई में मारा गया।
1830 – चार्ल्स ग्रे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1842 – अमेरिका में सेंट हेलेंस पर्वत पर ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।
1877 – थॉमस एडिसन ने ग्रामोफ़ोन का आविष्कार किया। इसके लिए उन्होंने 7 वर्ष परिश्रम किया ( 21 नवम्बर 1877 का भी वर्णन मिलता है )।
1905 – ब्रिटिश, इतावली, रूसी, प्रांसीसी और आस्ट्रो-हंगेरियन सेनाओं ने लेसबास पर हमला किया।
1906 – अंतरराष्ट्रीय रेडियो दूरसंचार कोड को अंगीकार किया गया, आपात स्थिति के लिए एसओएस सेवा की शुरुआत हुई।
1920 – ‘हकीम अजमल ख़ान जामिया’ के पहले चांसलर बने।
1943 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लेबनान स्वतंत्र हुआ।
1963 – अमेरिकी के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की टेक्सास राज्य के डैलस में एक हथियारबंद व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
1967 – संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने फ़िलिस्तीन के बारे में प्रस्ताव 242 पारित किया।
1968 – मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा से स्वीकृति मिली।
1971 – भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे की हवाई सीमाओं का उल्लंघन किया और दोनों देशों के बीच हवाई संघर्ष शुरू हुआ।
1975 – जुआन कार्लोस स्पेन के राजा बने।
1990 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर द्वारा त्यागपत्र की घोषणा।
1992 – असम में बोडो उग्रवादियों द्वारा एक बस पर किये गये बम विस्फोट में 27 लोगों की मौत हुई।
1997 – भारत की डायना हेडेन विश्व सुंदरी बनी।
1998 – बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया।
2000 – पाकिस्तान व ईरान पर संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रतिबंध।
2002 – मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आयोजन के विरोध में नाइजीरिया में भड़के दंगे में सैंकड़ों लोग मारे गये।
2005 – जर्मनी की सीडीयू पार्टी की एंजेला मर्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं।
2006 – भारत और वैश्विक कंसोर्टियन के छह अन्य देशों ने सूर्य की तरह ऊर्जा पैदा करने वाले प्राथमिक फ़्यूजन रिएक्टर की स्थापना करने के लिए पेरिस में ऐतिहासिक समझौता किया।
2007 – ब्रिटेन में अवैध प्रवासी की समस्या पर काबू पाने के लिए कड़ी घोषणायें की गईं।
2008 – हिन्दी के प्रख्यात कवि कुंवर नारायण को वर्ष 2005 के ज्ञानपीठ पुरस्कार हेतु चुना गया।
2008 – भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपना पद छोड़ने की धमकी दी।
2019 – राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (NIA) ने क्वाड देशों के प्रथम आतंकवाद विरोधी अभ्यास के आयोजन का समाप्न हुआ।
2019 – विश्‍व का सबसे बड़ा इस्‍लामिक सम्‍मेलन- आल्‍मी तब्‍लीगी इज्तिमा मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुरु हुआ।
2020 – जलजीवन मिशन के तहत मिर्जापुर और सोनभद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
2021 – ऑस्ट्रेलिया ने विदेशी वीजा धारकों को देश में आने की अनुमति दी।
2022 – मलंगो में सोलोमन द्वीप पर 7.0 तीव्रता का भूकम्प आया।
2022 – भारत सरकार ने भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की एयर सुविधा फार्म भरने की अनिवार्यता को खत्म किया।
2022 – भारत-गेबॉन के बीच दिल्‍ली में पहली विदेश मंत्रालय स्‍तरीय वार्ता हुई।
2023 –
2023 – फिनलैंड ने रूस के साथ एक सीमा को छोड़कर बाकी सभी सीमाएँ बंद की।
2023 – दक्षिणपंथी डच लोकलुभावन गीर्ट वाइल्डर्स की फ्रीडम पार्टी ने देश के आम चुनाव में अप्रत्याशित रूप से किसी भी अन्य पार्टी की तुलना में अधिक सीटें जीतीं।
2023 – भारतीय समुदी क्षेत्र में भारत की सबसे खतरनाक ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया।
2023 – भारतीय नौसेना के लिए मिसाइल सह गोला बारूद (एमसीए) बार्ज नौका एलएसएएम 9 (यार्ड 77) का अंतरण किया गया।
2024 – छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए।

22 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

1808 – दुनिया की मशहूर ट्रेवल कंपनी थॉमस कुक एंड संस के संस्थापक थॉमस कुक ।
1830 – झलकारी बाई- झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की नियमित सेना में, महिला शाखा ‘दुर्गा दल’ की सेनापति।
1864 – रुक्माबाई – भारत की प्रथम महिला चिकित्सक थीं।
1882 – वालचंद हीराचंद – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक थे।
1892 – मीरा बेन – एक ब्रिटिश सैन्‍य अधिकारी की पुत्री, जिन्होंने ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में महात्मा गाँधी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर खादी का प्रचार किया।
1899 – स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, लेखक एवं उद्योगपति हरेकृष्ण मेहताब का उडीसा (अब ओडिशा) के बालासोर में जन्म हुआ।
1899 – शहीद लक्ष्मण नायक – वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1901 – विष्णु सहाय पूर्व आयसीएस अधिकारी व केबिनेट सचिव बाद में नागालैण्ड व असम के राज्यपाल के रूप में सेवायें दी।
1913 – लक्ष्मी कांत झा – जिन्हें एल के झा के नाम से जाना जाता था ,भारतीय रिज़र्व बैंक के आठवें गवर्नर थे।
1916 – शांति घोष – वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1939 – मुलायम सिंह यादव – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1940 – ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी एमवीसी , वीएसएम – एक सम्मानित भारतीय सेना अधिकारी थे (महावीर चक्र सम्मानित)।
1943 – पाकिस्तान के बल्लेबाज मुश्ताक मोहम्मद का गुजरात में जन्म हुआ था। उन्होंने 15 साल 124 दिन की आयु में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया था।
1948 – सरोज खान एक भारतीय कोरियोग्राफर थीं।
1963 – पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग – नौकायन में भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।
1967 – बोरिस बेकर, जर्मन टेनिस खिलाड़ी।
1970 – मारवन अट्टापट्टू, श्रीलंकाई क्रिकेटर।
1988 – सुरेश गुप्तारा और ज्योति गुप्तारा, जुड़वां अंग्रेजी लेखक।

22 नवंबर को हुए निधन

1540 – इटली के राजनीतिज्ञ और इतिहासकार गे शोरडन का 58 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1718 – दुर्गादास, मारवाड़ शासक महाराजा जसवंत सिंह के मंत्री आसकरण राठौड़ के पुत्र थे।
1774 – राबर्ट क्लाइव भारत में ब्रिटिश साम्राज्य का संस्थापक।
1881 – अहमदुल्लाह – भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।
1967- तारा सिंह- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा कट्टर सिक्ख नेता।
1986 – ब्लेड रनर ऑस्कर पिस्टोरियस का जन्म हुआ।
2016 – राम नरेश यादव- मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
2016 – विवेकी राय – हिन्दी और भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
2019 – प्रसिद्ध मराठी पत्रकार नीलकंठ खाडिलकर (86) का मुंबई में निधन।
2019 – बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी की मां और मशहूर अदाकारा, लेखिका शौकत कैफी आजमी निधन।
2020 – स्विस स्‍काई रेसर डोरिस डी अगोस्टिनी (62) का निधन हुआ।
2020 – रग्बी यूनियन प्लेयर रे प्रोसेर (93) का निधन हुआ।
2021 – अमेरिकी बेसबॉल खिलाडी डौग जोन्स (64) का निधन हुआ।
2022 – कूबन गिटार वादक पाब्लो मिलानेस (79) का निधन हुआ।
2022 – ब्रिटिश व्यवसायी और राजनीतिज्ञ एडवर्ड केलेट-बोमन (90) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी गायिका जीन नाइट (80) का निधन हुआ।
2024 – इतालवी तलवारबाज़ जियानफ्रेंको दल्ला बारबा (67) का निधन हुआ।

22 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

वीरांगना झलकारी जी जयन्ती।
भारत की प्रथम महिला चिकित्सक रखमाबाई राऊत जयन्ती।
श्री मुलायम सिंह यादव जयन्ती।
शहीद श्री लक्ष्मण नायक जयन्ती।
श्री रामनरेश यादव स्मृति दिवस।
प्रखर युवा नेत्री ज्योतिर्मयी गांगुली बलिदान दिवस।
श्री दुर्गादास राठौड़ पुण्य दिवस।

कृपया ध्यान दें

यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Amla murabba benefits: आंवले के मुरब्बे में छिपा है सेहत का खजाना, नियमित सेवन से मिलते हैं कई जबरदस्त...

Amla murabba benefits: नई दिल्ली, एजेंसियां। आंवला को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली सुपरफूड माना गया है। सर्दियों के मौसम में आंवले का मुरब्बा खासतौर...

Morning Dreams: सुबह सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे

Morning dreams: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय संस्कृति और स्वप्न शास्त्र में सपनों को सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि भविष्य के संकेत के रूप में देखा जाता...

Strong Immunity: सिर्फ विटामिन-C नहीं, मजबूत इम्यूनिटी के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व

Strong Immunity नई दिल्ली, एजेंसियां। मजबूत इम्यूनिटी हमारे शरीर की पहली सुरक्षा पंक्ति होती है, जो हमें संक्रमण और बीमारियों से बचाती है। अक्सर लोगों...

Coffee after menopause: मेनोपॉज के बाद कॉफी का ज्यादा सेवन क्यों बन सकता है परेशानी की वजह? जानिए

Coffee after menopause: नई दिल्ली, एजेंसियां। मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक चरण है, जो आमतौर पर 45 से 55 वर्ष की उम्र...

BJP Central Office Meeting: बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में हुई मुलाकात, संगठन को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद

BJP Central Office Meeting नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को...

Border 2 teaser: वरुण धवन के अपोजिट लीड रोल में मेधा राणा, ‘बॉर्डर 2’ के टीजर में पहली झलक...

Border 2 teaser: मुंबई, एजेंसियां। बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। फिल्म का टीजर जारी होते ही...

IPL 2026 Auction: रवि बिश्नोई पर पैसों की बारिश, राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा

IPL 2026 Auction अबु धाबी, एजेंसियां। IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पर जमकर पैसों की बारिश हुई। कई फ्रेंचाइजियों...

Rorawar police station fire: रोरावर थाना क्षेत्र में अलाव से भड़की आग, 6 माह के बच्चे की जलकर मौत,...

Rorawar police station fire: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सर्दी के मौसम में लापरवाही का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles