Latest NewsImportant events: 21 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 21 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events:

1783 – पहली बार आकाश में गुब्बारे अथवा बैलून द्वारा मनुष्य ने उड़ने का प्रयास किया इस गुब्बारे में दो लोग सवार थे इनमें एक फ़्रांस के भौतिक शास्त्री डयूरेज़ थे। डयूरेज़ ने शिक्षा प्राप्ति के काल से ही उड़ने की योजना बनाई थी।
1791 – कर्नल नेपोलियन बोनापार्ट को जनरल और नियुक्त कमांडर-इन-चीफ फ्रांसीसी गणराज्य के सेनाओं के लिए पदोन्नत किया गया।
1806 – नेपोलियन बोनापार्ट की ओर से बर्लिन आदेश जारी हुआ। इस आदेश के अनुसार फ़्रांस के प्रभाव वाले समस्त योरोपीय देशों के ब्रिटेन के साथ व्यापार पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
1813 – नीदरलैंड में एक स्वतंत्र सरकार बहाल हुई।
1818 – रूस के जार अलेक्सजेंदर प्रथम ने फलस्तीन में यहूदी राज्य स्थापित करने की अनुशंसा की।
1867 – लक्ज़मबर्ग को एक स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया। किंतु इसके बाद भी यह देश हॉलैंड से जुड़ा रहा।
1871 – न्यूयॉर्क के मोसेस एफ गेल ने सिगार लाइटर का पेटेंट कराया।
1877 – अमेरिकी वैज्ञानिक थॉमस एल्वा एडिसन ने दुनिया के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया, जिस पर आवाज को रिकॉर्ड किया जा सकता था और बाद में सुना भी जा सकता था।
1906 – चीन ने अफीम के व्यापार पर रोक लगाई।
1907 – किंग एडवर्ड VII को उसके जन्मदिन पर कॉलिनन डायमंड तोहफे में दिया गया।
1921 – प्रिंस ऑफ वेल्स (सम्राट एडवर्ड अष्टम) बाँबे (अब मुंबई) पहुंचे और कांग्रेस ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया।
1930 – डगलस मैकआर्थर को यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में शपथ दिलाई गई।
1947 – आजादी के बाद देश में पहली बार डाक टिकट जारी किया गया।
1956 – एक प्रस्ताव लाकर शिक्षक दिवस को स्वीकृति दी गई थी।
1959 – फीनिक्स कला संग्रहालय की स्थापना की गयी।
1962 – भारत-चीन सीमा विवाद के दौरान चीन ने संघर्षविराम का ऐलान किया।
1963 – केरल के थुंबा क्षेत्र से भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरु हुआ और भारत का ‘नाइक-अपाचे’ नाम का पहला रॉकेट छोड़ा गया।
1965 – तत्कालीन सोवियत संघ ने पूर्वी कजाकिस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1979 – मक्का में काबा मस्जिद पर मुस्लिम उग्रवादियों का अधिकार।
1980 – लास वेगास स्ट्रिप के एमजीएम ग्रांड होटल और कैसीनो में आग लगने से 85 लोग मारे गए।
1986 – मध्य अफ्रीकी गणराज्य नेे संविधान अंगीकार किया।
1989 – ब्रिटिश संसद के निम्न सदन हाउस आफ कॉमंस में पहली बार कैमरे लगाए गए।
1998 – निन्दाडो ने द लीजेंड ऑफ ज़ेल्डा बुक रिलीज़ की: टाइम ऑफ़ ओरारिना
1999 – चीन द्वारा अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान ‘शेनझू’ का प्रक्षेपण किया गया।
2001 – संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान में अंतरिम प्रशासन के गठन का प्रस्ताव रखा।
2002 – मुस्लिम लीग (कायदे आजम) के नेता जफ़रउल्ला ख़ान जमाली पाकिस्तान के प्रधानमंत्री निर्वाचित।
2002 – बुल्गारिया. इस्तोनिया, लातविया-, लिथुआनिया , रोमानिया , स्लोवाकिया और स्लेवानिया को नाटो ने संगठन का सदस्य बनने का निमंंत्रण दिया।
2005 – श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने पूर्व प्रधानमंत्री रत्नसिरी विक्रमनायके को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2006 – भारत और चीन ने नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।
2007 – पैप्सिको चैयरमैन इंदिरा नूई को अमेरिकी इंडियन बिजनेस काउंसिल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया।
2008 – प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत की आर्थिक विकास दर 8% रहने की सम्भावना व्यक्त की।
2008 – राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पंजाब और हरियाणा में दो नये जजों जस्टिस राकेश कुमार गर्ग व राकेश कुमार जैन को नियुक्त किया।
2010 – 37 वें अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स: लेडी गागा और जस्टिन बीबर ने जीता।
2019 – सीरिया में ईरानी सुरक्षा बलों और सीरिया की सेना के खिलाफ इजरायली सेना के कई हवाई हमलों में ग्‍यारह लड़ाकू मारे गये।
2019 – भारतीय सिनेमा की हाईटेक इंटरएक्टिव मल्‍टीमीडिया प्रदर्शनी-इफ्फी 50 का गोवा में उद्घाटन।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ( 21-22 नवंबर 2020 को ) सऊदी अरब द्वारा आयोजित 15वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
2021 – स्वदेश विकसित मिसाइल विध्वंसक में एन एस विशाखापत्तनम को मुंबई में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
2022 – अरुण गोयल ने भारत के नए चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
2022 – इंडोनेशिया में आए 5.6 तीव्रता के भूकंप में 56 लोगों की मौत हो गई व 700 से ज्यादा लोग घायल हुए।
2022 – कोलंबिया में क्रैश होकर एक मकान पर गिरा विमान, सभी 8 यात्रियों की मौत हुई।
2023 – भारत-ब्रिटेन इलेक्ट्रिक उत्प्रेरक क्षमता साझेदारी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई‌।
2023 – भारत-अमरीका संयुक्त युद्ध अभ्यास वज्र प्रहार मेघालय के उमरोई में शुरू हुआ।
2023 – भारतीय नौसेना ने स्वदेशी रूप से विकसित पहली एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2024 – अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ने इजराइली PM नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।
2024 – पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में आतंकी हमले 50 लोगों की मौत व 20 घायल हुए।

21 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉

1694 – फ़्रांस के प्रसिद्ध दार्शनिक/लेखक फ्रान्कोइस मैरी आरोए का जन्म हुआ वे वॉल्टर के नाम से प्रसिद्ध हुए।
1870 – ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल किक्रेट कप्तानों में से एक जो डॉर्लिंग का जन्म हुआ।
1872 – केसरी सिंह बारहट – प्रसिद्ध राजस्थानी कवि व स्वतंत्रता सेनानी।
1899 – हरे कृष्ण मेहताब – ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक।
1908 – नरेशचंद्र सिंह – भारतीय राजनेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
1914 – भारत की प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी उज्ज्वला मजूमदार का जन्म ढाका में हुआ।
1916- नायक यदुनाथ सिंह- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1926 – प्रेमनाथ – हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
1922 – लोकनाथ मिश्रा – राज्यसभा के सदस्य व असम के राज्यपाल रहे।
1931 – ज्ञानरंजन – हिन्दी के प्रमुख यशस्वी कथाकार।
1941- आनंदीबेन पटेल, गुजरात की पहली मुख्यमंत्री।
1949 – वी॰ षडमुखनाथन – मेघालय , अरूणाचल प्रदेश व मणीपुर के राज्यपाल रहे।
1982 – आरती छाबड़िया – एक भारतीय अभिनेत्री और पूर्व मॉडल।
2002 – नवीन मलिक एक – भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान ।

21 नवंबर को हुए निधन👉

1517 – सिकन्दर शाह लोदी – बहलोल लोदी का पुत्र और दिल्ली का सुल्तान।
1908 – सत्येंद्रनाथ बोस (क्रांतिकारी) – प्रसिद्ध क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी थे।
1921 – अविनाशलिंगम चेट्टियार – भारतीय अधिवक्ता, गाँधीवादी नेता, राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।
1970 – चंद्रशेखर वेंकट रमन, भारतीय भौतिक वैज्ञानिक।
2009 – कल्याण मल लोढ़ा – हिन्दी के लब्धप्रतिष्ठित साहित्यकार व जोधपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति थे।
2020 – जाने-माने तेलुगु कवि और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार शेख खाजा हुसैन (69) का हैदराबाद निधन हुआ।
2020 – पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर सीके भास्करन (79) नायर का निधन हुआ।
2020 – टीवी अभिनेत्री लीना आचार्य का निधन हुआ।
2001 – प्रसिद्ध पंजाबी लोक गायिका गुरमीत बावा (77 )का लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ।
2022 – मशहूर पेय पदार्थ रसना समूह के संस्थापक और चेयरमैन अरीज पिरोजशॉ खंबाटा (85) का निधन हुआ।
2023 – भारतीय नेत्र विज्ञानी व शंकर नेत्रालय के संस्थापक डॉ. एस एस बद्रीनाथ (83) का निधन हुआ।
2023 – कनाडाई संगीतकार चाड एलन (80) का निधन हुआ।
2024 – पाकिस्तानी क्रिकेट स्पिन गेंदबाज मोहम्मद नज़ीर (78) का निधन हुआ।

21 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🌟 श्री मार्तंड भैरव षड्रात्रोत्सवारंभ।
🌟 भगवान श्री पुष्पदन्त जी जन्म / तप कल्याणक (जैन , मार्गशीर्ष शुक्ल प्रतिपदा)।
🌟 नायक श्री यदुनाथ सिंह जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित)।
🌟 श्री नरेशचंद्र सिंह जयन्ती।
🌟 श्रीमती आनंदीबेन पटेल जन्म दिवस।
🌟 भौतिक वैज्ञानिक श्री चंद्रशेखर वेंकट रमन स्मृति दिवस।
🌟 विश्व टेलीविजन दिवस।
🌟 विश्व मत्स्य दिवस।
🌟 सशस्त्र सेना दिवस (बांग्लादेश)।
🌟 World Hello Day.

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

झारखंड बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण, को-ऑप्शन की भी अनुमति

Bar Council elections रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनावों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का रास्ता साफ हो गया...

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ देखकर दंग रह गए अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ

Dhurandhar मुंबई, एजेंसियां। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को देखने के बाद...

पीडीएस कमीशन से लेकर जमीन विवाद तक, झारखंड विधानसभा सत्र में करारीदार बहस

Jharkhand Assembly session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। पीडीएस दुकानदारों के कमीशन...

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कोडरमा का का लाल शहीद, शहीद CRPF जवान का राजकीय सम्मान के साथ...

Terrorist attack Jammu Kashmir कोडरमा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमले में कोडरमा का लाल शहीद हो गया। 27 वर्षीय CRPF का जवान सुजीत...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी टकराव, ममता बोलीं -ईसीआई को भाजपा का औजार नहीं बनने दूंगी

Voter list कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची...

Jharkhand Illegal Mining Case: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की SLP खारिज की, CBI जांच को हरी झंडी

Jharkhand Illegal Mining Case रांची। झारखंड में अवैध पत्थर खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा दायर स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज...

IPL Auction 2026: पंजाब किंग्स की कमान अब अय्यर के हाथ? ऑक्शन टेबल पर दिख सकता है कप्तानी क्लास

IPL Auction 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है और इस बार ऑक्शन...

Delhi blasts: मोदी–नेतन्याहू जल्द आमने-सामने: दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकवाद पर बड़ी रणनीति की तैयारी

Delhi blasts जेरूसलम, एजेंसियां। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। यह दावा...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles