Important Events
1649 – ब्रिटेन में लोकतांत्रित शासन का आरंभ हुआ और ओलिवर क्रोमवेल राष्ट्रपति बने।
1667 – रूस और पोलैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1775 – ब्रिटेन ने अपने अमेरिकी उपनिवेश मैसाच्युसेट्स को बागी घोषित किया।
1788 – आस्ट्रिया ने रूस के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1801 – फ्रांस और आस्ट्रिया ने लुनेविल्लै शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1824 – उन्नीसवीं सदी के प्रसिद्ध बंगाली कवि और नाटककार माइकल मधुसूदन दत्ता ने ईसाई धर्म अपनाया।
1895 – डब्ल्यू. जी. मॉर्गन ने वॉलीबॉल का आविष्कार किया।
1931 – भारत में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया।
1941 – ब्रिटिश सेना ने लीबिया के तटीय शहर अल अघीला पर कब्जा किया।
1951 – स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिये सूची बनाने का कार्य शुरु किया गया।
1962 – जमैका ने स्वतंत्र देश बनने के लिए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।
1971 – अपोलो 14 मिशन चांद से पृथ्वी पर लौटा।
1973 – बीजू पटनायक उड़ीसा की राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने गए।
1975 – रूसी अंतरिक्ष यान सोयुज 17 अंतरिक्ष से 29 दिन बाद धरती पर लौटा।
1979 – अफ्रीकी देश नाइजीरिया में संविधान बदला गया।
1991 – लिथुआनिया में मतदाताओं ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए मतदान किया।
1992 – अलजीरिया के संसदीय चुनावों में इस्लामी प्रवृत्ति वाले धड़े की भारी सफलता के बाद सत्तासीन सैनिकों ने चुनावों के परिणामों को निरस्त और अलजीरिया इस्लामी मुक्तिमोर्चे को गैर कानूनी घोषित किया।
1998 – जॉर्जिया के राष्ट्रपति एडुअर्ड शेवर्डनाद्जे की हत्या का असफल प्रयास किया गया।
1999 – यूगांडा में एड्स के टीके ‘अलवाक’ का परीक्षण।
1999 – भारतीय निर्देशक शेखर कपूर की फ़िल्म ‘एलिजाबेथ’ आस्कर पुरस्कार हेतु नामित।
2001 – शिवानतरा थाइलैंड के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित।
2001 – चीन-तिब्बत रेलामार्ग को मंजूरी ।
2001 – तालिबान का पाक से प्रत्यर्पण संधि से इंकार।
2002 – अफ़ग़ानिस्तान की पूर्व तालिबान सरकार के विदेश मंत्री मुत्तवकील का आत्मसमर्पण।
2004 – डॉ यशवीर शास्त्री एवं ममता परिणय सूत्र में बंधे।
2007 – पाकिस्तान की विपक्ष पार्टी जमायती उलेमा इस्लामी ने जिन्ना को स्वतंत्रता सेनानी की सूची से हटाया।
2008 – पाकिस्तान को अमेरिकी मदद की समीक्षा के लिए सीनेट में एक प्रस्ताव पेश किया।
2009- सर्वोच्च न्यायालय ने ताज व उसके आसपास अवैध निर्माण पर यू॰ पी॰ सरकार को नोटिस दिया।
2010- भारत सरकार ने बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगाई।
2013 – 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमलों के मुख्य आरोपी मोहम्मद अफज़ल गुरु को सुबह दिल्ली के तिहाड़ जेल में फांसी पर लटका दिया गया।
2016 – जर्मनी के बवारिया प्रांत में दो ट्रेनों की टक्कर में 12 लोगों की मौत और 85 अन्य घायल।
2019 – उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में जहरीली शराब पीने की घटना में मरने वालों की संख्या 70 हुई ।
2019 – पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस विधायक सत्यजीत बिस्वास की गोली मारकर हत्या।
2019 – भिवानी बस डिपो से शुरू हुआ ऑनलाइन ड्यूटी सॉफ्टवेयर सिस्टम, प्रदेश का पहला डिपो बना व हरियाणा की पहली बीएसएफ महिला सहायक कमांडेंट बनी सोनीपत की बेटी सौम्या।
2019 – गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अंतरराष्ट्रीय मदद ठुकराते हुए कहा, हम भिखारी नहीं हैं।
2020 – ओडिशा के गंजाम जिले में एक बस के बिजली के तार की चपेट में आने से 9 यात्रियों की मौत व लगभग 22 घायल हुए।
2020 – क्रिकेट अंडर-19 विश्व कप का नया चैंपियन बना बांग्लादेश।
2020 – सूर्य के अध्ययन के लिए नासा और यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ईएसए) ने सोलर ऑर्बिटर मिशन लॉन्च किया व ईरान ने जफर उपग्रह का प्रक्षेपण किया लेकिन उसे कक्षा में स्थापित करने में कामयाबी नहीं मिली।
2020 – लॉस एंजेलिस में हुए 92वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में कोरियन फ़िल्म पैरासाइट ने पूरे हॉलीवुड को पीछे छोड़ते हुए बेस्ट पिक्चर समेत 4 केटेगरीज़ में ऑस्कर अवॉर्ड्स जीते।
2021 – अफगानिस्तान में लालंदर [शहतूत] बांध के निर्माण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर का एक समारोह वीटीसी पर आयोजित किया गया।
2021 – राजस्थान एक देश, एक राशन कार्ड सुधार को लागू करने वाला 12वां राज्य बना।
2022 – फ्रांस के सेंट्रल बैंक की करेंसी पेपर यूनिट में आग लगने से 34 लोग झुलसे।
2022 – अटल टनल को आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा ‘10,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग’ के रूप में मान्यता दी गई।
2023 – छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के सड़क हादसे में 8 स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत व कई घायल हुए।
2023 – केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में डिजिटल भुगतान उत्सव की शुरुआत की।
2023 – खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने खादी से जुड़े श्रमिकों का पारिश्रमिक बढ़ाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।
9 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
1846 – लग्जरी कार ब्रांड मायबाख की शुरुआत करने वाले जर्मन इंजीनियर विलहेम मायबाख का जन्म हुआ।
1911 – बाबूभाई जशभाई पटेल – भारत में गुजरात राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
1922 – सी. पी. कृष्णन नायर – भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा ‘होटल लीला समूह’ के संस्थापक।
1929 – अब्दुल रहमान अन्तुले – महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1940 – श्री विष्णु खरे एक भारतीय कवि, अनुवादक, साहित्यकार तथा फ़िल्म समीक्षक, पत्रकार व पटकथा लेखक।
1942 – राजकुमार जयचंद्र सिंह (आर.के. जयचंद्र सिंह) 1988 से 1990 तक उत्तरपूर्व भारतीय राज्य मणिपुर के 7 वें मुख्यमंत्री थे।
1945 – श्याम चरण गुप्ता – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ।
1964 – एकनाथ सम्भाजी शिंदे महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री।
1968 – राहुल रॉय – भारतीय फ़िल्म अभिनेता।
1970 – महान ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का जन्म हुआ। उन्होंने 124 टेस्ट मैच में 563 जबकि 250 वनडे मुकाबलों में 381 विकेट लिए।
1993 – परिमार्जन नेगी – भारतीय ग्रैंड मास्टर खिलाड़ी हैं।
9 फ़रवरी को हुए निधन
1760 – दत्ताजी शिन्दे – मराठा सेनापति थे।
1899 – बालकृष्ण चापेकर – स्वतन्त्रता सेनानी थे।
1950 – सर अब्दुल कादिर – न्यायविद, पत्रकार और राजनीतिज्ञ थे।
1981 – महोम्मेदाली करीम चागला एक प्रसिद्ध भारतीय न्यायधीश, राजनयिक तथा कैबिनेट मंत्री थे।
1984 – टी. बालासरस्वती – ‘भरतनाट्यम’ की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना।
1984 – पूर्व सोवियत संघ के नेता यूरी एंड्रोपोव का निधन हुआ वे सोवियत संघ की गुप्तचर सेवा केजीबी के प्रमुख भी रह चुके थे।
2006 – नादिरा – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री (जन्म- 1932)।
2008 – बाबा आम्टे – विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, मुख्यत: कुष्ठरोगियों की सेवा के लिए विख्यात।
2012 – ओ पी दत्ता – भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक।
2016 – सुशील कोइराला – नेपाल के 37वें प्रधानमंत्री।
2020 – विख्यात लेखक और भारतीय विचार केन्द्रम के संस्थापक पी. परमेश्वरन (पद्मश्री व पद्मविभूषण से सम्मानित ) का निधन।
2020 – ‘पहला गिरमिटिया’ के लेखक पद्मश्री डॉ. गिरिराज किशोर का निधन।
2021 – राजीव कपूर भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्माता, निर्देशक और कपूर परिवार के सदस्य का निधन हुआ।
9 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
श्री श्रेयांस नाथ जी ज्ञानकल्याणक (जैन , माघी अमावस्या)।
श्री बैजाबाई यात्रा – मुंडागांव (अकोला)।
श्री केजाजी महाराज उत्सव – घोराड (वर्धा)।
मेला प्रयागराज व हरिद्वार।
श्री बाबूभाई जशभाई पटेल जयन्ती।
श्री अब्दुल रहमान अन्तुले जयन्ती।
श्री राजकुमार जयचंद्र सिंह जयन्ती।
श्री एकनाथ सम्भाजी शिंदे जन्म दिवस।
कृपया ध्यान दें
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
