Chhattisgarh IIIT student arrested: छत्तीसगढ़: IIIT छात्र ने AI की मदद से बनाई 36 छात्राओं की अश्लील तस्वीर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

1 Min Read

Chhattisgarh IIIT student arrested:

रायपुर, एजेंसियां। नया रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) के 21 वर्षीय छात्र सैयद रहीम अदनान को पुलिस ने AI टूल्स का इस्तेमाल करके छात्राओं की फर्जी और आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार

पुलिस के अनुसार, आरोपी के लैपटॉप में लगभग 1,000 तस्वीरें मिली हैं। मामला तब उजागर हुआ जब छात्राओं ने शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद संस्थान ने छात्र को तुरंत निलंबित कर दिया।

रजिस्ट्रार प्रोफेसर श्रीनिवास के अनुसार

संस्थान के रजिस्ट्रार प्रोफेसर श्रीनिवास के अनुसार, 6 अक्टूबर को सुबह 6:30 बजे शिकायत प्राप्त हुई थी। महिला सदस्यों की एक कमेटी द्वारा छात्राओं से बातचीत की गई और सभी की सहमति के बाद कार्रवाई की गई।

रायपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी बिलासपुर जिले का रहने वाला है और उसने AI-आधारित इमेज जेनरेशन और एडिटिंग टूल्स का इस्तेमाल किया। इस मामले में राखी थाने में बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

इसे भी पढ़ें

DSPMU : ईएलएल विषय के 8 पदों के लिए नियुक्ति

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं