Avocado Paneer Sandwich Recipe:
नई दिल्ली, एजेंसियां। अगर आप रोज़ाना अप्पे, चीला या इडली जैसे ब्रेकफास्ट से बोर हो चुके हैं, तो अब कुछ नया और हेल्दी ट्राय करें। एवोकाडो और पनीर से बना सैंडविच न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि ये एनर्जी से भी भरपूर होता है। सुबह की शुरुआत अगर हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट से हो, तो पूरा दिन शानदार बीतता है। एवोकाडो पनीर सैंडविच को आप घर पर बहुत आसानी से बना सकते हैं। आइए जानें इसकी आसान रेसिपी।
आवश्यक सामग्री
• ब्रेड स्लाइस – 2 (ब्राउन या मल्टीग्रेन)
• पका हुआ एवोकाडो – आधा
• पनीर – 50 ग्राम (कद्दूकस या स्लाइस)
• नींबू का रस – ½ चम्मच
• हरी धनिया – 1 चम्मच (बारीक कटी हुई)
• हरी मिर्च – स्वादानुसार
• नमक – स्वादानुसार
• काली मिर्च पाउडर – ¼ चम्मच
• बटर या ऑलिव ऑयल – 1-2 चम्मच
बनाने की विधि

एवोकाडो पेस्ट तैयार करें:
पके हुए एवोकाडो का गूदा निकालकर एक कटोरी में डालें। इसमें नींबू का रस, हरी धनिया, हरी मिर्च, नमक और काली मिर्च मिलाएं। सबको अच्छी तरह मैश करके एक स्मूद पेस्ट तैयार करें।
सैंडविच तैयार करें:
ब्रेड की एक स्लाइस पर एवोकाडो पेस्ट लगाएं। ऊपर से पनीर की परत डालें और दूसरी स्लाइस रखकर सैंडविच को बंद करें।
सैंडविच सेकें:
एक तवा या ग्रिलर गर्म करें। उस पर थोड़ा बटर या ऑलिव ऑयल लगाकर सैंडविच को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें।
गरमागरम एवोकाडो पनीर सैंडविच को बीच से काटें और परोसें। इसे आप ग्रीन चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं। यह ब्रेकफास्ट या इवनिंग स्नैक के लिए एक परफेक्ट, हेल्दी और एनर्जेटिक ऑप्शन है।
इसे भी पढ़ें
Food: पोहा या उपमा: कौन सा नाश्ता है आपके लिए ज्यादा फायदेमंद?









