Cylinder leak:
नई दिल्ली, एजेंसियां। देश के करोड़ों घरों में खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है। हालांकि, कई बार लोग सिलेंडर से जुड़ी सुरक्षा को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे छोटी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है। अगर सिलेंडर से गैस लीक होने लगे तो तुरंत इन उपायों को अपनाना चाहिए।
- घर की वेंटिलेशन बढ़ाएं
सिलेंडर और चूल्हे का वाल्व बंद करें।
घर के दरवाजे और खिड़कियां खोल दें, ताकि गैस बाहर निकल सके और ताजी हवा अंदर आए।
- आग और इलेक्ट्रिक स्विच से बचें
माचिस, लाइटर, दिया, मोमबत्ती या अगरबत्ती जलाने की गलती न करें।
इलेक्ट्रिक स्विच ऑन-ऑफ करने से बचें।
गैस ज्यादा लीक हो रही हो तो सिलेंडर को खुले और हवादार स्थान पर रखें और तुरंत गैस कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करें।
- रेगुलेटर और पाइप की जांच करें
गैस लीक अक्सर खराब रेगुलेटर या पाइप से होती है।
रेगुलेटर को चेक और बंद करें। अगर गैस जारी है तो रेगुलेटर निकालकर सिलेंडर पर सेफ्टी कैप लगा दें।
गैस पाइप को समय-समय पर बदलना जरूरी है।
- सिलेंडर में लीकेज चेक करें
गैस सिलेंडर का नियमित निरीक्षण करें।
लीकेज होने पर तुरंत उपाय करें और उपयोग में सतर्क रहें।
- आग लग जाए तो क्या करें
सबको सुरक्षित बाहर निकालें।
आग सिलेंडर तक न पहुंचे तो वाल्व बंद करें।
आग बुझाने के लिए गीले मोटे कंबल या चादर सिलेंडर पर लपेट दें, जिससे आग खुद-ब-खुद बुझ जाएगी।
इसे भी पढ़ें
New rules: 1 सितंबर से लागू हुए नए नियम: एलपीजी, एटीएम चार्ज और एफडी ब्याज दरों में बड़े बदलाव








