IBPS PO Prelims Result 2025: स्कोरकार्ड अब डाउनलोड करें

1 Min Read

IBPS PO Prelims Result 2025:

नई दिल्ली, एजेंसियां। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2025 का स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 12 अक्टूबर 2025 तक रहेगी।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका:

आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं। होमपेज पर मौजूद IBPS PO Prelims 2025 Result/Scorecard लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन विवरण भरें और सबमिट करें। स्कोरकार्ड चेक करें और डाउनलोड कर लें। हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

आगे का प्रोसेस:

प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा 2025 में शामिल होंगे, जो 12 अक्टूबर को होगी। मुख्य परीक्षा में 200 अंकों की वस्तुनिष्ठ और 25 अंकों की वर्णनात्मक परीक्षा शामिल होगी। परीक्षा में तर्कशक्ति, सामान्य/अर्थव्यवस्था/बैंकिंग/डिजिटल/वित्तीय जागरूकता, अंग्रेजी और डेटा विश्लेषण शामिल होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू करें।

इसे भी पढ़ें

UPSC-2025 : 979 पदों पर होगी भर्ती, तीन साल में सबसे कम वैकेंसी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं