IAS Medha Rupam: IAS मेधा रूपम ने रचा इतिहास, गौतमबुद्ध नगर की बनी पहली महिला जिलाधिकारी

2 Min Read

IAS Medha Rupam:

लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की नई जिलाधिकारी (DM) मेधा रूपम सुर्खियों में हैं। 2014 बैच की IAS अधिकारी मेधा रूपम ने नोएडा की पहली महिला DM बनकर इतिहास रच दिया है। जिला बनने के बाद साल 1997 से पहली बार कोई महिला इस पद पर आई है, जिससे उनकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

मेधा रूपम

मेधा रूपम ने हाल ही में सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में अपना पदभार ग्रहण किया। वह न केवल अपने प्रोफेशन में उत्कृष्ट हैं, बल्कि खूबसूरती और सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता भी कम नहीं है। इंस्टाग्राम पर उनके 18 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं, और उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

मेधा रूपम राष्ट्रीय स्तर की शूटर भी है

IAS Medha Rupam:

मेधा रूपम राष्ट्रीय स्तर की शूटर भी रह चुकी हैं, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय देती है। वे उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली हैं और अपनी प्रारंभिक शिक्षा केरल में पूरी की है। इसके अलावा, उन्होंने ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) के रूप में करीब एक साल तक कार्य किया है।

उनके इस उपलब्धि और व्यक्तित्व के चलते वे युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं और नोएडा की पहली महिला DM के तौर पर क्षेत्र के विकास और प्रशासन में नई ऊर्जा लेकर आई हैं।

इसे भी पढ़ें

IAS Dr. S Siddharth: IAS डॉ. एस सिद्धार्थ राजनीति में आजमायेंगे दांव, दिया इस्तीफा JDU से मिल सकता है टिकट


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं