ऑपरेशन सिंदूर: IAF प्रमुख के पाकिस्तान पर सटीक हमले के दावे पर इस्लामाबाद का इनकार

1 Min Read

Operation Sindoor:

नई दिल्ली, एजेंसियां। 10 अगस्त 2025 को भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना ने सटीक और गुप्त कार्रवाई के तहत पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।

वायुसेना प्रमुख का दावा:

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी हवाई ठिकानों पर प्रभावशाली कार्रवाई की। इस दौरान कुछ पाकिस्तानी सैन्य विमानों को भी नष्ट किया गया या निष्क्रिय किया गया। यह कार्रवाई पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक जामिंग, ड्रोन सपोर्ट, और लॉन्ग-रेंज प्रिसिजन स्ट्राइक के जरिये की गई।

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया:

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा “भारत का दावा झूठा है। पाकिस्तान का कोई भी सैन्य विमान गिराया नहीं गया।” उन्होंने भारत पर झूठ फैलाने और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें

Operation Sindoor: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस, भारतीय जेट तबाह होने पर राजनाथ बोले- परीक्षा में रिजल्ट की अहमियत; कितनी पेंसिल टूटीं या पेन गुमे, यह बेमानी


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं