Road accident in Rajasthan: राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, 11 की मौत

2 Min Read

Road accident in Rajasthan:

दौसा, एजेंसियां। राजस्थान के दौसा में पिकअप-कंटेनर की टक्कर में 11 लोगों की मौत गई। मृतकों में 7 बच्चे और 4 महिलाएं हैं। सभी उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार एक्सीडेंट बुधवार सुबह करीब 3.30 बजे सैंथल थाना क्षेत्र के बापी गांव में हुआ। पिकअप में सवार सभी लोग खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहे थे।

4 मृतकों की पहचान नहीं, एक मौत जयपुर मेः

शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिकअप सवार एटा (UP) के असरौली (कोतवाली देहात) गांव के रहने वाले थे। पिकअप में 22 से ज्यादा श्रद्धालु थे। इनमें 10 की मौत दौसा में हुई है।
वहीं, एक गंभीर घायल ने जयपुर के SMS हॉस्पिटल में दम तोड़ा है। मृतकों में पूर्वी (3), प्रियंका (25), दक्ष (12), शीला (35), सीमा (25), अंशु (26) और सौरभ (35) हैं। 4 मृतकों की पहचान नहीं हुई है।

गंभीर घायलों का जयपुर में इलाजः

कुछ घायलों को दौसा के जिला अस्पताल में, जबकि गंभीर घायलों को जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती किया गया है। SMS में भर्ती लोगों में लक्ष्य (5), नैतिक (6), रीता (30), नीलेश कुमारी (22), प्रियंका (19), सौरभ (28), मनोज (28) व एक अन्य है।

इसे भी पढ़ें

Road Accident: पुणे में श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, 7 की मौत, दर्जनों घायल


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं