यूपी के जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, बिहार के एक परिवार के 7 लोगों की मौत

2 Min Read

वाराणसी,एजेंसियां। यूपी के जौनपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिले के गौरा बादशाहपुर में ट्रक और कार की भिड़ंत में एक ही परिवार के सभी लोग चपेट में आ गए।

इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि 1 की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं, 2 लोग अभी भी ईलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं।

प्रत्याक्षदर्शियों के अनुसार अर्टिगा कार में 9 लोग सवार थे, जो बिहार के सीतामढ़ी से प्रयागराज जा रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकरी फौरन पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है। इसके साथ ही, घायलों को BHU में भर्ती कराया गया है।

सीतामढ़ी के रीगा स्टेशन रोड पर रहने वाले गजाधर शर्मा अपने परिवार के 6 सदस्यों के साथ कार में सवार थे और परिवार के ही एक सदस्य के विवाह के लिए लड़की देखने प्रयागराज जा रहे थे।

लेकिन रात करीब ढाई से तीन बजे जब कार केराकत तिराहे पर पहुंची तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी।

देर रात को बीच सड़क पर मौत का तांडव मच गया। प्रशासन की टीम सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची।

ट्रक चालक और खलासी इस हादसे के बाद फरार हो गए। मृतकों में दो महिलाएं भी हैं।

इसे भी पढ़ें 

उत्तम यादव की चेतावनी, 12 मार्च तक भगत सिंह की मूर्ति नहीं लगी, 23 को लगा लूंगा फांसी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं