Hina Khan: हिना खान का छलक पड़ा दर्द: “कैंसर के बाद किसी ने काम के लिए फोन नहीं किया”

2 Min Read

Hina Khan:

मुंबई, एजेंसियां। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझने के बाद अब धीरे-धीरे सामान्य जिंदगी में लौट रही हैं। हालांकि बीमारी से जंग जीतने के बावजूद उन्हें करियर में एक बड़ा झटका लग रहा है। हाल ही में पीटीआई को दिए इंटरव्यू में हिना ने बताया कि कैंसर के बाद उन्हें काम मिलना बेहद मुश्किल हो गया है।

“लोग काम देने से कतरा रहे हैं”

हिना ने कहा कि कैंसर के इलाज और सर्जरी के बाद ‘पति पत्नी और पंगा’ उनका पहला प्रोजेक्ट है। लेकिन उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि बीमारी के चलते कई लोगों ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। उनके शब्दों में –
“किसी ने मुझे सीधा नहीं कहा, लेकिन मैं महसूस कर सकती हूं कि लोग अभी भी मेरे साथ काम करने से हिचकिचा रहे हैं।”

“एक साल से कोई फोन तक नहीं आया”

हिना ने भावुक होकर यह भी कहा कि पिछले एक साल से उन्हें किसी भी काम के लिए कोई कॉल नहीं आया। वो तैयार हैं – चाहे ऑडिशन देना हो या कुछ भी लेकिन इंडस्ट्री की ओर से अब तक कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि “पति पत्नी और पंगा” जैसे प्रोजेक्ट उन्हें दोबारा स्थापित करने में मदद करेंगे।

फैंस से मिल रहा है साथ

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी हिना ने बिग बॉस 11, खतरों के खिलाड़ी 8 और कसौटी ज़िंदगी की 2 जैसे शोज़ से भी बड़ी लोकप्रियता हासिल की थी।अब एक बार फिर हिना अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ नए शो में दिख रही हैं और फैंस उन्हें खूब प्यार दे रहे हैं। बीमारी के बाद हिना की वापसी फैंस के लिए प्रेरणा से कम नहीं।

इसे भी पढ़ें

हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर, बोलीं- इलाज शुरू हो चुका है, मैं डटी हुई हूं

Share This Article
Exit mobile version