Hidma killed in encounter: एक करोड़ का इनामी नक्सली हिड़मा मुठभेड़ में ढेर, पत्नी समेत छह नक्सली मारे गए

2 Min Read

Hidma killed in encounter:

रायपुर, एजेंसियां। छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई। इस ऑपरेशन में बस्तर क्षेत्र का सबसे कुख्यात और एक करोड़ का इनामी नक्सली माड़वी हिड़मा मारा गया। उसकी पत्नी राजे उर्फ रजक्का भी इस मुठभेड़ में ढेर हुई। कुल छह नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।

हिड़मा माओवादी संगठन का मास्टरमाइंड:

हिड़मा माओवादी संगठन के सबसे खतरनाक कमांडरों में से था और सुरक्षा बलों पर कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता था। आंध्र प्रदेश के मारेदुमिल्ली (अल्लूरी सीतारामराजू जिला) के पास सुबह करीब 6–7 बजे यह मुठभेड़ हुई।

अधिकारियों के अनुसार:

हिड़मा के मारे जाने की पुष्टि के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान में शामिल जवानों की सराहना की और आगे की रणनीति पर चर्चा की। अधिकारियों के अनुसार, हिड़मा को सुरक्षाबलों द्वारा तय 30 नवंबर 2025 की समय सीमा से पहले ही मार गिराया गया, जो एक बड़ी उपलब्धि है। यह ऑपरेशन सुरक्षा बलों की मजबूत खुफिया जानकारी, सटीक रणनीति और जवानों के साहस का परिणाम बताया जा रहा है। उसके खात्मे से नक्सली संगठन की कमर टूटने की संभावना जताई जा रही है।

Share This Article