Hero Asia Cup 2025: हीरो एशिया कप 2025 की जोरदार शुरुआत, मलयेशिया ने बांग्लादेश को 4-1 से हराया

2 Min Read

Hero Asia Cup 2025:

राजगीर, एजेंसियां। हीरो एशिया कप 2025 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मलयेशिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 4-1 से हराया।मैच की शुरुआत सुबह 9 बजे हुई, और पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने जबरदस्त प्रतिस्पर्धा दिखाई। चौथे मिनट में बांग्लादेश को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वह गोल में नहीं बदल सका।

दूसरे क्वार्टर

दूसरे क्वार्टर के 16वें मिनट में बांग्लादेश के इस्लाम अशरफुल ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, मलयेशिया ने जल्दी वापसी की और 23वें मिनट में हामसानी अशरन ने बराबरी का गोल दागा। हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 रहा।

तीसरे क्वार्टर

तीसरे क्वार्टर में मलयेशिया ने अपना आक्रमण तेज किया। 35वें मिनट में अनुअर अकीमुल्लाह और 45वें मिनट में अबुदु राउफ मुजाहिर के गोलों की मदद से स्कोर 3-1 हो गया।

आखिरी क्वार्टर में बांग्लादेश को कई पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वे उन्हें भुनाने में असफल रहे। इसी दौरान मलयेशिया के चोलन सैयद ने चौथा गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

फाइनल स्कोर: मलयेशिया 4 – 1 बांग्लादेश

मलयेशियाई डिफेंस और गोलकीपर ने पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया और बांग्लादेश को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। एशिया कप की यह शुरुआत निश्चित रूप से टूर्नामेंट के लिए रोमांचक संकेत है।

इसे भी पढ़ें

विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में आज भारत Vs ऑस्ट्रेलिया

Share This Article
Exit mobile version