Dharmendra Padma Vibhushan: पति धर्मेंद्र को पद्म विभूषण मिलने पर हेमा मालिनी ने क्या कहा? जानिए

2 Min Read

Dharmendra Padma Vibhushan

मुंबई, एजेंसियां। दिवंगत अभिनेता और हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर उनकी पत्नी, अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने खुशी जाहिर की है। हालांकि इस सम्मान को लेकर उनके मन में एक हल्की-सी मायूसी भी है।

बातचीत के दौरान हेमा मालिनी ने कहा

एएनआई से बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा कि यह सम्मान न सिर्फ उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।

उन्होंने कहा,“हम सब बहुत खुश हैं। पूरा देश खुश है। लेकिन काश यह सम्मान उन्हें पहले मिला होता। अगर ऐसा होता तो धर्मेंद्र जी बहुत खुश होते और उन्हें देखकर उनके फैंस और भी ज्यादा खुश होते।”

सरकार का जताया आभार

हेमा मालिनी ने एक अन्य बयान में कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि केंद्र सरकार ने भारतीय सिनेमा में धर्मेंद्र के अतुलनीय योगदान को पहचान दी।
उन्होंने कहा, “मुझे बहुत गर्व है कि सरकार ने धरम जी की फिल्म इंडस्ट्री में दी गई सेवाओं को सम्मानित किया। इसके लिए मैं सरकार का दिल से धन्यवाद करती हूं।”

कला के क्षेत्र में मिला सम्मान

धर्मेंद्र को यह पद्म विभूषण कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया जा रहा है। यह सम्मान गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित किया गया।

हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर

हिंदी सिनेमा में ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की उम्र में हुआ था। वह भारतीय सिनेमा के सबसे आइकॉनिक अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में शोले, चुपके-चुपके, आया सावन झूम के, आई मिलन की बेला और अनुपमा जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया।

Share This Article