Heavy rains in Maharashtra: महाराष्ट्र में भारी बारिश से हाहाकार, मुंबई में जलभराव बीच रास्ते मोनोरेल रुकी

Anjali Kumari
2 Min Read

Heavy rains in Maharashtra:

मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र में बारिश ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने राजधानी मुंबई समेत ठाणे और रायगढ़ जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इन इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

Heavy rains in Maharashtra: मुंबई में जलभराव

भारी बारिश के कारण मुंबई के कई हिस्सों में पानी भर गया। किंग्स सर्कल क्षेत्र की सड़कें सुबह नहर जैसी नजर आईं। ऑफिस समय में सड़क और रेल यातायात पर भी असर पड़ा। मध्य रेलवे मार्ग पर कुर्ला स्टेशन की पटरियों पर पानी भर गया। पश्चिमी रेलवे नेटवर्क पर बांद्रा स्टेशन के पास भी पटरियां डूब गईं। निचले इलाकों में यातायात धीमा हो गया और लोकल ट्रेनें देरी से चलीं।

Heavy rains in Maharashtra: मोनोरेल बीच रास्ते फंसी

सोमवार सुबह लगभग 7 बजे मुंबई के वडाला इलाके में मोनोरेल (गाडगे महाराज स्टेशन से चेंबूर जा रही) तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते रुक गई। ट्रेन में सवार 17 यात्री लगभग 45 मिनट तक फंसे रहे। मुंबई अग्निशमन विभाग और मोनोरेल तकनीकी टीम ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

Heavy rains in Maharashtra: स्थानीय प्रशासन और लोगों की चिंता

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, आधी रात से शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तक जारी रही, जिससे कई जगह गड्ढों और जलभराव ने हालात बिगाड़ दिए। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के पार्षद राजेश आनंद भोजने ने मोनोरेल की बार-बार होने वाली तकनीकी समस्याओं पर चिंता जताई और सरकार से स्थायी समाधान की मांग की।

इसे भी पढ़ें

Heavy rains in Himachal: हिमाचल में भारी बारिश से बढ़ी मुश्किलें: 3 नेशनल हाईवे समेत 577 सड़कें बंद, बिजली और जल आपूर्ति बाधित


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं