Rain alert in Uttrakhand: उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के लिए भी जारी चेतावनी

3 Min Read

Rain alert in Uttrakhand:

देहरादून, एजेंसियां। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। इन राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकतर हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर:

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश से तबाही मची है। खासकर हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा पर निकले हजारों श्रद्धालु बारिश के कारण फंसे हुए हैं। खराब मौसम और टूटी सड़कों के कारण मोबाइल नेटवर्क भी प्रभावित हुआ है। राज्य सरकार ने विधानसभा में कहा है कि तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों में कुल 584 सड़कें बंद हैं और बिजली एवं जलापूर्ति सुविधाएं बाधित हैं। जून से अगस्त तक बारिश से यहां कम से कम 158 लोगों की मौत हो चुकी है और 38 लोग लापता हैं।

कर्नाटक के तटीय जिलें:

कर्नाटक के तटीय जिलों जैसे दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ में भी भारी बारिश हुई है, जहां मौसम विभाग ने 29 अगस्त तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बेंगलुरु समेत कई इलाकों में भी तेज बारिश के कारण यातायात बाधित हुआ।दिल्ली के कई हिस्सों में बुधवार को बारिश हुई। आईएमडी ने और भी बारिश की संभावना जताई है और लोगों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा है। खासकर बिजली के खुले तारों से दूरी रखने, पेड़ों के नीचे आश्रय न लेने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।इस बीच मौसम विभाग ने पूरे देश में बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। सभी संबंधित राज्य प्रशासन सतर्क रहकर आवश्यक बचाव उपाय कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

UCC is strict in Uttarakhand: उत्तराखंड में यूसीसी सख्त, शादीशुदा होकर लिव-इन में रहने पर होगी जेल


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं