Health Tips:
गर्मी का मौसम अपने साथ कई रसीले और ताजगी से भरपूर फल लेकर आता है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए फल चुनना एक चुनौती हो सकता है। कुछ फल ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकते हैं, जिससे परहेज़ ज़रूरी हो जाता है। हालांकि, हर फल नुकसानदायक नहीं होता। कुछ मौसमी फल ऐसे भी हैं जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ ब्लड शुगर को भी कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं। ऐसे में ज़रूरी है कि सही जानकारी के साथ फल चुने जाएं।
Health Tips:
आइए जानते हैं ऐसे ही फलों के बारे में जिन्हें डायबिटीज मरीज सुरक्षित रूप से खा सकते हैं:
कीवी
फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर कीवी ब्लड शुगर को स्पाइक नहीं करता। यह पाचन तंत्र को सुधारने में भी मदद करता है।
सेब
सेब में मौजूद फाइबर और पेक्टिन ब्लड शुगर को स्थिर रखने में सहायक होते हैं। यह एक हेल्दी और सेफ ऑप्शन माना जाता है।
नाशपाती
इसमें कम कैलोरी और अधिक फाइबर होता है, जो शुगर कंट्रोल और पाचन सुधारने में मददगार है।
खरबूज
पानी की अधिक मात्रा वाले खरबूजे से शरीर हाइड्रेट रहता है और यह शरीर को ठंडक भी देता है। सीमित मात्रा में सेवन करने पर ब्लड शुगर प्रभावित नहीं होता।
तरबूज
तरबूज में नेचुरल शुगर होती है, लेकिन इसमें पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा अधिक होती है। यह भी सीमित मात्रा में खाया जा सकता है।
आम
आम में शुगर अधिक होती है, लेकिन यदि ब्लड शुगर कंट्रोल में हो और इसे हफ्ते में एक-दो बार कम मात्रा में खाया जाए, तो यह नुकसान नहीं करता।
इसे भी पढ़ें









