HDFC Bank:
मुंबई, एजेंसियां। HDFC बैंक ने सेविंग अकाउंट में न्यूनतम मासिक औसत बैलेंस (MAB) की सीमा बढ़ा दी है। अब मेट्रो और अर्बन इलाकों में नया खाता खोलने वाले ग्राहकों को ₹25,000 का न्यूनतम बैलेंस रखना होगा। पहले यह सीमा ₹10,000 थी। यह नया नियम 1 अगस्त 2025 से लागू होगा और केवल नए खातों पर लागू होगा। पुराने खाताधारकों को इससे राहत मिलेगी।
ICICI बैंक भी बढ़ा चुका है लिमिटः
इससे पहले ICICI बैंक ने भी न्यूनतम बैलेंस ₹10,000 से बढ़ाकर ₹50,000 कर दिया था, लेकिन विरोध के बाद इसे घटाकर ₹15,000 कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें







