Harmanpreet Kaur
नई दिल्ली, एजेंसियां। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के घर पहुंचीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर। परिणीति और उनके पति राघव चड्ढा ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत को अपने घर पर स्वागत किया। हरमन के घर आने पर परिणीति ने खुशी जताते हुए तस्वीरें साझा की हैं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।
परिणीति ने किया हरमनप्रीत का स्वागत
परिणीति चोपड़ा ने आज अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हरमनप्रीत के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं। ये तस्वीरें परिणीति और राघव के घर की हैं। तस्वीरों में परिणीति और राघव हरमनप्रीत के साथ नजर आ रहे हैं और तीनों कैमरे की तरफ देखकर तस्वीर भी खिंचा रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए परिणीति ने हरमनप्रीत के लिए कैप्शन भी लिखा है। परिणीति ने लिखा, ‘हमारे घर पर आपका स्वागत है चैंपियन। आपकी उपलब्धियां, आपकी सादगी और आपके अंदर की मानवता करोड़ों लोगों को प्रोत्साहित करती है। इसी तरह तिरंगे का मान बढ़ाती रहो।’ हरमनप्रीत कौर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने इसी साल पहली बार वनडे विश्वकप जीता है। इसके बाद से ही हरमनप्रीत लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।
परिणीति की फिल्मी करियर
परिणीति चोपड़ा की बात करें तो वो आखिरी बार पिछले साल आई इम्तियाज अली की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में नजर आई थीं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। फिल्म को दुनियाभर में काफी पसंद किया गया था और एमी अवॉर्ड में भी नामित हुई थी। परिणीति और राघव ने इसी साल अपने पहले बच्चे का भी स्वागत किया है।







