Hardik-Mahieka Love Story: शानदार वापसी के बीच हार्दिक का प्यार पर इजहार, माहिका ने कहा— ‘तुम मेरे राजा’

2 Min Read

Hardik-Mahieka Love Story:

भुवनेश्वर, एजेंसियां। कटक में खेले गए पहले टी20 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 101 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। मैच में हार्दिक पांड्या सबसे बड़े स्टार बने। इंजरी के बाद मैदान पर लौटे हार्दिक ने 28 गेंदों में 59* रन बनाए और गेंदबाजी में डेविड मिलर का अहम विकेट लिया। उनके प्रदर्शन के दम पर उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। इस मैच में उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्कों का माइलस्टोन भी पूरा किया।

इंजरी, संघर्ष और प्यार—हार्दिक का खुलासा

मैच के बाद बीसीसीआई से बातचीत में हार्दिक ने अपनी लंबी रिकवरी और मानसिक संघर्ष का जिक्र किया। उन्होंने कहा,-“इंजरी आपको मेंटली टेस्ट करती है… मेरी सफल वापसी का बड़ा क्रेडिट मेरे प्रियजनों को जाता है।”इसी बातचीत में उन्होंने अपनी पार्टनर माहिका शर्मा की ओर इशारा करते हुए कहा-“जब से वह मेरी जिंदगी में आई हैं, तब से सब अच्छा हो रहा है।”इसके बाद माहिका ने बीसीसीआई के वीडियो पर कमेंट किया-“तुम्हारे जैसा कोई नहीं मेरे राजा…”इससे दोनों के रिलेशनशिप की आधिकारिक पुष्टि हो गई।

रिश्ता हुए सार्वजनिक, सोशल मीडिया बना गवाह

अक्तूबर में मुंबई एयरपोर्ट पर देखी गई नजदीकियों से शुरू हुए इनके रिश्ते को महीनों से चर्चा मिल रही थी। दोनों की वेकेशन फोटोज और फैमिली फंक्शन की तस्वीरें भी सामने आई थीं। नताशा स्टैनकोविक से शांतिपूर्ण अलगाव के बाद हार्दिक अब खुलकर माहिका के साथ नजर आ रहे हैं।

अब लक्ष्य टी20 विश्व कप

हार्दिक ने कहा कि वह अब सिर्फ अपने खेल पर फोकस करना चाहते हैं-“अब बस बड़े और बेहतर बनने का समय है… भीड़ मुझे देखने आती है, मैं अपना बेस्ट देना चाहता हूं।”दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का दूसरा मैच 11 दिसंबर को मुल्लांपुर में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया इसी लय को जारी रखना चाहेगी।

Share This Article