Hair fall Reasion: बाल झड़ रहे हैं और नाखून टूट रहे हैं? जानें कौन सा पोषक तत्व है जरूरी

2 Min Read

Hair fall Reasion:

नई दिल्ली, एजेंसियां। बालों का झड़ना और नाखूनों का कमजोर होना अक्सर बाहरी कारणों जैसे प्रदूषण या गलत शैम्पू से जोड़ा जाता है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इसके पीछे प्रोटीन की कमी एक बड़ा कारण हो सकता है। बाल और नाखून ‘केराटिन’ नामक प्रोटीन से बने होते हैं। जब शरीर में प्रोटीन पर्याप्त नहीं होता, तो केराटिन का निर्माण धीमा पड़ जाता है, जिससे बाल झड़ने लगते हैं और नाखून टूटने और बेजान होने लगते हैं।

मांसपेशियों में कमजोरी और चोट की धीमी रिकवरी

डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी के अनुसार प्रोटीन की कमी मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी का कारण बन सकती है। शरीर अपनी ऊर्जा के लिए मांसपेशियों को तोड़ने लगता है, जिससे चोट या घाव जल्दी ठीक नहीं होते।

अत्यधिक भूख और शुगर क्रेविंग

प्रोटीन की कमी से ‘सैच्युरेशन’ हार्मोन प्रभावित होते हैं। इसका परिणाम यह होता है कि खाने के बाद भी पेट भरा नहीं लगता और बार-बार अनहेल्दी स्नैक्स की तरफ खिंचाव बढ़ता है। इसके अलावा, शुगर लेवल अस्थिर होने से मीठे की तीव्र craving होती है।

प्रोटीन सेहत के लिए क्यों जरूरी

प्रोटीन बाल, नाखून और मांसपेशियों के लिए जरूरी होने के साथ हार्मोनल संतुलन बनाए रखता है, ब्लड शुगर नियंत्रित करता है और समय से पहले उम्र बढ़ने से रोकता है। डॉक्टर सलाह देते हैं कि दालें, अंडे, पनीर और सोया जैसे प्रोटीन युक्त आहार रोजाना शामिल करें।

Share This Article
Exit mobile version