CPL 2025 Final: गयाना अमेजन वॉरियर्स बनाम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स

2 Min Read

CPL 2025 Final:

नई दिल्ली, एजेंसियां। कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2025 का फाइनल मुकाबला 22 सितंबर को गयाना अमेजन वॉरियर्स और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह भिड़ंत खास इसलिए है क्योंकि लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा बार फाइनल खेलने वाली दोनों दिग्गज टीमें अब खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।

गयाना का 8वां फाइनल, नाइट राइडर्स का 6वां

गयाना अमेजन वॉरियर्स लगातार तीसरी बार और कुल मिलाकर 8वीं बार फाइनल में उतरेगी। हालांकि, इतनी बार फाइनल खेलने के बावजूद यह टीम सिर्फ 2023 में ही चैंपियन बन पाई है। वहीं ट्रिनबागो नाइट राइडर्स 6वीं बार फाइनल में पहुंचे हैं और अब तक खेले गए 5 फाइनल में से 4 जीतकर CPL की सबसे सफल टीम साबित हुए हैं।

नाइट राइडर्स का दबदबा

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 2015, 2017, 2018 और 2020 में खिताब जीते हैं। यह टीम CPL इतिहास की इकलौती टीम है जिसने लगातार दो बार (2017 और 2018) ट्रॉफी अपने नाम की। अब उनकी नजर 5वीं बार खिताब जीतकर अपनी बादशाहत और मजबूत करने पर है।

गयाना का खिताबी संघर्ष

गयाना अमेजन वॉरियर्स ने 2013, 2014, 2016, 2018, 2019, 2023, 2024 और अब 2025 में फाइनल तक का सफर तय किया। लेकिन टीम को सिर्फ 2023 में खिताबी जीत मिली। इमरान ताहिर की कप्तानी में इस बार गयाना अपने दूसरे खिताब की तलाश में मैदान पर उतरेगी।

कैसे पहुंचे दोनों टीमें फाइनल में?

गयाना अमेजन वॉरियर्स ने क्वालिफायर 1 में सेंट लुसिया किंग्स को हराकर सीधे फाइनल का टिकट हासिल किया। वहीं ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने एलिमिनेटर में एंटीगा एंड बारमुडा फाल्कंस को मात दी और फिर क्वालिफायर 2 में सेंट लुसिया किंग्स को 56 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब 22 सितंबर को यह देखना दिलचस्प होगा कि गयाना अपना दूसरा खिताब जीत पाता है या नाइट राइडर्स 5वीं बार चैंपियन बनकर इतिहास रचते हैं।

इसे भी पढ़ें

BCCI इम्पैक्ट प्लेयर, 2 बाउंसर नियमों का रिव्यू करेगा, दोनों नियम सिर्फ IPL में लागू

Share This Article
Exit mobile version