GST 2.0 boosts auto market:
नई दिल्ली, एजेंसियां। GST कट के बाद भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में तेजी देखी जा रही है। सितंबर 2025 में Maruti, Tata और Mahindra जैसी प्रमुख कंपनियों की बिक्री में शानदार उछाल आया है। GST में कटौती के कारण मिडिल क्लास फैमिली के लिए कार खरीदना आसान हो गया है और छोटी तथा किफायती कारों की मांग में बढ़ोतरी हुई है।
Maruti Suzuki ने कायम रखा नंबर वन स्थान
Maruti Suzuki ने सितंबर 2025 में कुल 1,89,665 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल सितंबर 2024 की 1,84,727 यूनिट्स से 2.67% अधिक है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि Maruti अब भी ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है।
Tata Motors ने दिखाया शानदार उछाल
Tata Motors की बिक्री में सबसे बड़ी बढ़त देखने को मिली। कंपनी ने सितंबर 2025 में 59,667 यूनिट्स बेचीं, जबकि सितंबर 2024 में यह संख्या 41,063 यूनिट्स थी। इस प्रकार सालाना आधार पर Tata Motors की बिक्री में 45.31% की बढ़त दर्ज की गई।
Mahindra SUV ने बनाए मजबूत आंकड़े
Mahindra ने अपनी SUV रेंज की लोकप्रियता के दम पर सितंबर 2025 में 56,233 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल 51,062 यूनिट्स के मुकाबले 10% अधिक है।
Hyundai और Toyota का प्रदर्शन
Hyundai ने 51,547 यूनिट्स बेचीं, जो सितंबर 2024 के 51,101 यूनिट्स के मुकाबले 0.87% की मामूली बढ़त है। वहीं, Toyota ने अपनी बिक्री में 13.82% की वृद्धि के साथ 27,089 यूनिट्स बेचीं और टॉप-5 में अपनी स्थिति मजबूत बनाई। GST 2.0 के इस बदलाव से ऑटो मार्केट में नई जान आई है और किफायती कारों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है।
इसे भी पढ़ें
GST scam chargesheet: 730 करोड़ के GST घोटाले का चार्जशीट दायर 8 अक्टूबर को सुनवाई








