Herbs to grow at home: घर पर आसान तरीके से उगाएं ये 6 हर्ब्स और पाएं फिट और तंदरुस्त शरीर

3 Min Read

Herbs to grow at home:

नई दिल्ली,एजेंसियां। आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन न केवल हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि इन्हें घर पर उगाना भी बेहद आसान है। तुलसी का पौधा लगभग हर भारतीय घर में पाया जाता है और इसे धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है।

तुलसी की हर्बल चाय पीने या इसके पत्तों का सेवन करने की सलाह हेल्थ एक्सपर्ट्स भी देते हैं। लेकिन तुलसी के अलावा भी कई जड़ी-बूटियां ऐसी हैं जिन्हें घर पर आसानी से उगाया जा सकता है। ये जड़ी-बूटियां आपके घर के वातावरण को शुद्ध रखने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाव में मददगार साबित होती हैं।

शतावरी (Shatavari)

शतावरी महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद जड़ी-बूटी मानी जाती है। यह हार्मोन से जुड़ी समस्याओं, थकान और कमजोरी में लाभकारी है। इसे घर के आंगन या गमले में आसानी से उगाया जा सकता है।

अश्वगंधा (Ashwagandha)

अश्वगंधा शरीर और दिमाग दोनों के लिए टॉनिक का काम करती है। यह तनाव और चिंता को कम करने में मददगार है। इसके सेवन से नींद की समस्या और मानसिक थकान में भी राहत मिलती है।

ब्राह्मी (Brahmi)

ब्राह्मी छोटे पत्तों और सफेद फूलों वाली जड़ी-बूटी है। यह याददाश्त बढ़ाने, मानसिक स्वास्थ्य मजबूत करने और ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है। बच्चों और बुजुर्गों दोनों के लिए लाभकारी है।

गिलोय (Giloy)

गिलोय को आयुर्वेद में ‘अमृत’ कहा जाता है। यह शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और मौसमी बीमारियों जैसे बुखार, सर्दी-जुकाम से बचाव में मदद करता है। गिलोय से हर्बल टी भी बनाई जा सकती है।

हल्दी (Haldi)

हल्दी हर भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाती है और चोट, सूजन व संक्रमण से बचाती है।

गोटू कोला (Gotu Kola)

गोटू कोला याददाश्त और ध्यान बढ़ाने वाली जड़ी-बूटी है। यह दिमाग को एक्टिव रखती है और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में भी इस्तेमाल होती है।

इन जड़ी-बूटियों को घर के आंगन या गमले में उगाना आसान है। नियमित देखभाल से ये पौधे न केवल स्वास्थ्य लाभ देंगे, बल्कि कई बीमारियों के घरेलू उपचार में भी मददगार साबित होंगे। यह तरीका प्राकृतिक, आर्थिक और स्वास्थ्यप्रद है, जिससे आप परिवार की सेहत का ध्यान रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

Hair fall :बालों के झड़ने से हैं परेशान ? करें इन जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं