Affair news trending:
लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 40 वर्षीय महिला, जो नाती-पोते वाली दादी है, अपने से 7 साल छोटे प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले दो साल से प्रेम संबंध चल रहे थे। महिला अपने साथ घर से 40 हजार रुपये नकद और बहुओं के गहने भी लेकर गई है।
पति ने लगाया पत्नी पर गंभीर आरोप:
यह पूरा मामला मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम स्यावरी का है। महिला के पति कामत प्रसाद ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि उनकी पत्नी का अमर नाम के शख्स के साथ दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कामत प्रसाद मजदूरी का काम करते हैं और दो साल पहले भिंड (मध्य प्रदेश) के एक ईंट भट्टे पर काम के दौरान अमर से मुलाकात हुई थी। उसी समय से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। पति का कहना है कि कई बार गांववालों ने भी उन्हें चेताया था, लेकिन उन्हें अपनी पत्नी पर भरोसा था कि वह सुधर जाएगी। हालांकि 30 सितंबर को पत्नी बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन वह वापस नहीं लौटी।
बहुओं के गहने और नकद लेकर हुई फरार:
कामत प्रसाद ने बताया कि पत्नी घर से 40 हजार रुपये नकद और बहुओं के जेवर लेकर गई है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। महिला का प्रेमी अमर भी गांव से गायब है। परिवार का आरोप है कि दोनों एक साथ भाग गए हैं।
पुलिस से लगाई न्याय की गुहार:
पीड़ित पति ने कहा, “मेरी पत्नी पहले भी अमर के साथ चली जाती थी, मैंने कई बार समझाया, लेकिन अब वह घर से पैसे और गहने लेकर भाग गई। मैं पुलिस से न्याय की मांग करता हूं।” पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला और उसका प्रेमी दोनों फरार हैं।
इसे भी पढ़ें







