सरकारी नौकरी: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में अप्रेंटिस की वैकेंसी, बीकॉम, बीई, बीटेक होल्डर्स को मौका [Government Jobs: Vacancy for Apprentice in Bharat Electronics, Opportunity for B.Com, B.E, B.Tech holders]

1 Min Read

स्टाइपेंड 17 हजार से ज्यादा

बेंगलुरु, एजेंसियां। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में ग्रेजुएट अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस और बीकॉम अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।

पदों का विवरण :

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस : 63 पद
  • टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस : 10 पद
  • बीकॉम अप्रेंटिस : 10 पद

शैक्षणिक योग्यता :

  • बीकॉम, बीई, बीटेक की डिग्री।

उम्र सीमा :

  • 18 – 25 साल

चयन प्रक्रिया :

  • इंटरव्यू बेसिस पर

स्टाइपेंड :

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस : 17500 रुपए प्रतिमाह
  • टेक्निकल (डिप्लोमा) अप्रेंटिस, बीकॉम अप्रेंटिस : 12500 रुपए प्रतिमाह
  • आईटीआई अप्रेंटिस : 8050 रुपए प्रतिमाह

इंटरव्यू शेड्यूल

बीईएल की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन 20, 21 और 22 जनवरी 2025 को किया जाएगा। इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को सुबह 9:30 बजे तक हर हाल में केंद्र पर उपस्थित होना होगा।

  • बीई/ बीटेक (ECE/ EEE/ CSE): 20 जनवरी 2025
  • बीई/ बीटेक (MECH/ CIVIL): 21 जनवरी 2025
  • डिप्लोमा (ECE,MECH,EEE,CSE & CIVIL), बीकॉम, आईटीआई अप्रेंटिसशिप (FITTER, ELECTRONIC MECHANIC & ELECTRICIAN): 22 जनवरी 2025

इसे भी पढ़ें

सरकारी नौकरी: भारत डायनामिक्स में 117 पदों पर वैकेंसी, 10वीं पास को मौका

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं