सरकारी नौकरी: यूपी पुलिस में 26,596 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी [Government Jobs: Short notification issued for recruitment to 26,596 posts in UP Police]

2 Min Read

12वीं पास से ग्रेजुएट्स तक को मौका

लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर-प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल, सब-इंस्पेक्टर सहित अन्य के 26,596 पदों पर भर्ती निकली है। फिलहाल उत्तर-प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड ने इसका शॉर्ट नोटिस जारी किया है। अप्रैल के आखिरी हफ्ते में इसका डीटेल्ट नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। नोटिस uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा।

पदों का विवरणः

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल PAC 2025- 9837 पद
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल स्पेशल फोर्स- 1341 पद
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल महिला बटालियन- 2282 पद
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल सिविल पुलिस- 3245 पद
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल PAC आर्म्ड फोर्स- 2444 पद
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल माउंटेड पुलिस (हॉर्स राइडर)- 71 पद
यूपी पुलिस जेल वॉर्डन- 2833 पद
यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर सिविल पुलिस- 4242 पद
यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर महिला PC बदायूं/गोरखपुर/लखनऊ- 106 पद
यूपी पुलिस प्लाटून कमांडर- 135 पद
यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर स्पेशल फोर्स- 60 पद

शैक्षणिक योग्यता :

कॉन्स्टेबल- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पास
जेल वॉर्डन- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पास
सब-इंस्पेक्टर सिविल पुलिस- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी सब्जेक्ट से ग्रेजुएशन
सैलरी :
जारी नहीं
उम्र सीमा :
कॉन्स्टेबल पुरुष- 18 से 22 साल
कॉन्स्टेबल महिला- 18 से 25 साल
जेल वॉर्डन- 18 से 22 साल
सब-इंस्पेक्टर सिविल पुलिस- 21 से 28 साल
चयन प्रक्रिया :
रिटन टेस्ट
फिजिकल टेस्ट
मेडिकल
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
ऐसे करें आवेदन :
ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर “Register” या “New Registration” पर क्लिक करें।
अप्लाई नाउ पर क्लिक करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

इसे भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ पुलिस SI भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की समय सीमा बढ़ी, इस तारीख तक भरें फॉर्म

Share This Article
Exit mobile version