7th Pay Commission: दिवाली से पहले केंद्र कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी

2 Min Read

7th Pay Commission:

नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले देशभर के 1.2 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। सरकार महंगाई भत्ता (DA) में 3% की बढ़ोतरी कर इसे 55% से 58% करने जा रही है। यह बढ़ोतरी जुलाई 2025 से लागू होगी और अक्टूबर की सैलरी/पेंशन में तीन महीने का एरियर भी दिया जाएगा।

7th Pay Commission: नई दरें और एरियर का लाभ:

वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 55% DA मिलता है, जो अब बढ़कर 58% हो जाएगा।

इस बढ़ोतरी का एरियर अक्टूबर की सैलरी या पेंशन में जोड़ा जाएगा।

यह 7वें वेतन आयोग (7th CPC) की आखिरी DA बढ़ोतरी होगी, क्योंकि इसकी अवधि 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रही है।

7th Pay Commission: 7वें वेतन आयोग में DA गणना:

महंगाई भत्ता (DA) की गणना CPI-IW (औद्योगिक श्रमिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) के आधार पर की जाती है। जुलाई 2024 से जून 2025 तक CPI-IW का औसत 143.6 रहा, जिसके आधार पर जुलाई-दिसंबर 2025 के लिए DA बढ़ाकर 58% किया गया।

7th Pay Commission: 8th Pay Commission की स्थिति:

जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग की घोषणा की गई थी। अभी तक अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति नहीं हुई है और ToR (Terms of Reference) तय नहीं हुए हैं। अनुमान है कि नई सिफारिशें 2027 के अंत या 2028 की शुरुआत में लागू हो सकती हैं। अनुमान के अनुसार, वेतन में 30-34% तक बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि प्रभावी बढ़ोतरी 13% तक ही हो सकती है क्योंकि DA रीसेट हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें

8th Pay Commission: बिहार चुनाव से पहले दांव खेल सकती है केंद्र सरकार


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं