UIDAI gift: 10 साल पुराने आधार कार्डधारकों के लिए खुशखबरी, फ्री में होगा डिटेल्स अपडेट

2 Min Read

UIDAI gift:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्डधारकों के लिए अहम घोषणा की है। जिन लोगों का आधार कार्ड 10 साल या उससे ज्यादा पुराना हो चुका है, वे अब 14 जून 2026 तक मुफ्त में आधार डिटेल्स अपडेट करा सकते हैं। यह सुविधा MyAadhaar पोर्टल पर उपलब्ध होगी, जहां पहचान और पते का प्रमाण (Proof of Identity & Address) अपडेट कराया जा सकता है।

UIDAI ने प्लेटफॉर्म एक्स पर दी जानकारी

UIDAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह सुविधा केवल पोर्टल पर ही निशुल्क है। यदि कोई व्यक्ति आधार केंद्र (Enrollment Center) पर जाकर डिटेल्स अपडेट कराना चाहता है, तो उसके लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं, अगर बायोमेट्रिक डेटा जैसे फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन या फोटोग्राफ अपडेट कराना है, तो इसके लिए 100 रुपये फीस निर्धारित की गई है।

UIDAI का कहना

UIDAI का कहना है कि लोगों को समय-समय पर अपनी आधार डिटेल्स अपडेट कराते रहना चाहिए, ताकि किसी भी तरह की त्रुटि या तकनीकी समस्या से बचा जा सके। खासकर पते में बदलाव या पहचान दस्तावेज अपडेट कराने के लिए यह प्रक्रिया बेहद जरूरी है।

विशेषज्ञों के मुताबिक

विशेषज्ञों के मुताबिक, समय रहते डिटेल्स अपडेट कराने से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, बैंकिंग और वित्तीय लेन-देन, मोबाइल सिम, पैन लिंकिंग और अन्य सेवाओं में सुविधा बनी रहती है।इस प्रकार UIDAI का यह कदम करोड़ों आधार कार्डधारकों के लिए राहत भरा है। अब लोग बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अपने दस्तावेजों को सही और अपडेटेड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

Aadhaar card: ग्रामीणों को अब आधार कार्ड बनाना होगा आसान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं