Gold Price: सोना ₹1.55 लाख के ऑल टाइम हाई पर, चांदी आज ₹ 3.19 लाख/किलो

1 Min Read

Gold Price:

नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने के दाम आज यानी 23 जनवरी को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोना 4,300 रुपए बढ़कर 1,55,428 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले ये 1,51,128 रुपए पर था।

वहीं, 1 किलो चांदी 19,249 रुपए बढ़कर 3,18,960 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले गुरुवार को ये 2,99,711 रुपए पर थी। इस साल सिर्फ 23 दिनों में सोना 22,233 रुपए और चांदी 88,540 रुपए महंगी हो चुकी है।

Share This Article