NationalGold Price Today: सोना हुआ सस्ता, देखें 24, 22 और 18 कैरेट की नई दरें

Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, देखें 24, 22 और 18 कैरेट की नई दरें

Gold Price Today:

नई दिल्ली, एजेंसियां। शादी-ब्याह के सीजन के बीच आज गुरुवार, 27 नवंबर 2025 को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को सोने-चांदी की कीमत में तेजी देखी गई थी, लेकिन आज रेट में मामूली कमी आई है, जो खरीदारों के लिए राहत की खबर है। वहीं वैश्विक बाजारों में मजबूत मांग और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा संभावित ब्याज दर कटौती की उम्मीदों का असर भी बाजार पर दिखाई दे रहा है।

आज का गोल्ड प्राइस: 24, 22 और 18 कैरेट की कीमतों में गिरावट:

आज 24 कैरेट सोने की कीमत 12,775 रुपये प्रति ग्राम है, जो कल की तुलना में 16 रुपये कम है। 22 कैरेट सोना 11,710 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंचा, जो 15 रुपये सस्ता है। वहीं 18 कैरेट का सोना 9,581 रुपये प्रति ग्राम है, जिसमें 12 रुपये की गिरावट आई है।

10 ग्राम के हिसाब से देखें तो:

  • 24 कैरेट: 1,27,750 रुपये (घटकर 160 रुपये कम)
  • 22 कैरेट: 1,17,100 रुपये (150 रुपये की कमी)
  • 18 कैरेट: 95,810 रुपये (120 रुपये कम)
कौन-कौन से शहरों में क्या है कीमत?

मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, नागपुर, केरल

  • 24 कैरेट – 12,775 रुपये/ग्राम
  • 22 कैरेट – 11,710 रुपये/ग्राम दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़, जयपुर
  • 24 कैरेट – 12,790 रुपये/ग्राम
  • 22 कैरेट – 11,725 रुपये/ग्राम चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, सेलम
  • 24 कैरेट – 12,840 रुपये/ग्राम
  • 22 कैरेट – 11,770 रुपये/ग्राम
चांदी की कीमतों में तेजी:

आज देश में चांदी के भाव में उछाल देखने को मिला है। चांदी 173 रुपये प्रति ग्राम और 1,73,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है, जो कल की तुलना में 4 और 4000 रुपये अधिक है। चांदी के दाम पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार और रुपये-डॉलर विनिमय दर पर निर्भर करते हैं।कुल मिलाकर, सोने के रेट में हल्की गिरावट ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है, खासकर शादी के मौसम में जब सोने की खरीदारी चरम पर रहती है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

हैदराबाद एयरपोर्ट पर फिर हड़कंप: लगातार तीसरे दिन बम धमकी वाला ईमेल, सभी फ्लाइट्स सुरक्षित

Hyderabad airport bomb threat तेलंगाना, एजेंसियां। तेलंगाना के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगातार तीसरे दिन बम धमकी वाले ईमेल आने से सुरक्षा एजेंसियां...

ईडी अवहेलना केस में आज 2 बजे अदालत में पेश होंगे सीएम हेमंत सोरेन

ED contempt case: रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी समन अवहेलना मामले में आज दोपहर 2 बजे रांची के MP-MLA विशेष कोर्ट में...

2027 WC चर्चा में अश्विन की बड़ी गलती! कप्तान शुभमन गिल का नाम ही भूल गए

World Cup 2027 नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने 2027...

2026 World Cup: FIFA ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिया पहला ‘पीस अवॉर्ड’, 2026 वर्ल्ड कप के ग्रुप...

2026 World Cup वाशिंगटन, एजेंसियां। 2026 फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज का बहुप्रतीक्षित ड्रॉ 5 दिसंबर को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में आयोजित हुआ।...

Dhurandhar Review: धुरंधर में अक्षय खन्ना का दमदार जलवा, रहमान डकैत के किरदार ने जीता दर्शकों का दिल

Dhurandhar Review: मुंबई, एजेंसियां। अदित्य धर के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले ही दिन से बॉक्स...

Akshardham Julian Hill: दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर पहुंचे जूलियन हिल, संतों से लिया आशीर्वाद

Akshardham Julian Hill नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत दौरे पर आए ऑस्ट्रेलिया के अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा मंत्री जूलियन हिल ने गुरुवार को दिल्ली के प्रसिद्ध स्वामीनारायण अक्षरधाम...

Sessions Court appeal: आजम खां और अब्दुल्ला की बढ़ी मुश्किलें: अभियोजन ने सेशन कोर्ट में सजा बढ़ाने की लगाई...

Sessions Court appeal लखनऊ, एजेंसियां। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम की कानूनी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।...

Shashi Tharoor: मैरिटल रेप को अपराध बनाने की पहल: शशि थरूर का बड़ा कदम, ‘शादी सहमति खत्म नहीं करती’

Shashi Tharoor: नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को लोकसभा में एक महत्वपूर्ण प्राइवेट मेंबर बिल पेश करते हुए मैरिटल रेप को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles