Gold Price Today
नई दिल्ली, एजेंसियां। घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार, 16 दिसंबर को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,33,523 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। सुबह 10:35 बजे यह करीब 1,33,773 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से लगभग 360 रुपये कम है। बीते कारोबारी सत्र में सोना 1,34,130 रुपये पर बंद हुआ था। बाजार जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय संकेतों, डॉलर की चाल और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों की मुनाफावसूली से सोने की तेजी पर फिलहाल ब्रेक लगा है। हालांकि कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना बनी हुई है।
आज आपके शहर में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम):
दिल्ली
24 कैरेट: ₹1,34,010
22 कैरेट: ₹1,22,850
18 कैरेट: ₹1,00,540
मुंबई
24 कैरेट: ₹1,33,860
22 कैरेट: ₹1,22,700
18 कैरेट: ₹1,00,390
चेन्नई
24 कैरेट: ₹1,34,730
22 कैरेट: ₹1,23,500
18 कैरेट: ₹1,03,000
कोलकाता
24 कैरेट: ₹1,33,860
22 कैरेट: ₹1,22,700
18 कैरेट: ₹1,00,390
अहमदाबाद
24 कैरेट: ₹1,33,910
22 कैरेट: ₹1,22,750
18 कैरेट: ₹1,00,400
लखनऊ
24 कैरेट: ₹1,34,010
22 कैरेट: ₹1,22,850
18 कैरेट: ₹1,00,540
पटना
24 कैरेट: ₹1,33,910
22 कैरेट: ₹1,22,750
18 कैरेट: ₹1,00,440
हैदराबाद
24 कैरेट: ₹1,33,860
22 कैरेट: ₹1,22,700
18 कैरेट: ₹1,00,390
विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजारों, रुपये की मजबूती/कमजोरी और टैक्स जैसे कारकों से प्रभावित होती हैं। खरीदारी से पहले अपने शहर के ताज़ा रेट जरूर जांचें, ताकि बेहतर सौदा मिल सके।








