Silver Gold Price: सोना ₹1.21 लाख पार, लगातार तीसरे दिन कीमत बढ़ी, चांदी भी ₹1.50 लाख के ऑलटाइम हाई पर

1 Min Read

Silver Gold Price:

नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने-चांदी के दाम 8 अक्टूबर को फिर ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1,858 रुपए बढ़कर 1,21,799 रुपए पर पहुंच गए हैं। इससे पहले मंगलवार को ये 1,19,941 रुपए पर था।
वहीं, चांदी 2,342 रुपए महंगी होकर 1,50,783 रुपए प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई है। कल ये 1,48,441 रुपए पर थी।

इस साल सोना ₹45,637 और चांदी ₹64,766 महंगी हुईः

इस साल अब तक सोने की कीमत करीब 45,637 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,21,799 रुपए हो गया है।
चांदी का भाव भी इस दौरान 64,766 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,50,783 रुपए प्रति किलो हो गई है।

इसे भी पढ़ें

Gold Silver Price: 22 कैरेट सोना 89,750 रुपये तक पहुंचा, चांदी 1 लाख के पार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं