गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस: तीन बहनों की डायरी से सामने आए चौंकाने वाले राज

2 Min Read

Ghaziabad suicide case:

गाजियाबाद, एजेंसियां। नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान देने वाली तीन सगी बहनों के कमरे से पुलिस को एक पॉकेट डायरी मिली है, जिसमें आठ पन्नों का सुसाइड नोट लिखा हुआ है। डायरी को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

कोरियन संस्कृति के प्रति गहरे लगाव का जिक्र

पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट में तीनों बहनों ने कोरियन संस्कृति, के-पॉप और विदेशी कलाकारों के प्रति अपने गहरे लगाव का जिक्र किया है। नोट में लिखा गया है कि परिवार की ओर से इस शौक को छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वे मानसिक रूप से आहत थीं। माता-पिता को संबोधित करते हुए उन्होंने माफी भी मांगी है।

कोरियन संस्कृति को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था

डायरी में यह भी उल्लेख है कि कोरियन संस्कृति को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। बहनों ने अपने लिए कोरियन नाम भी चुने थे निशिका ने खुद को मारिया, प्राची ने एलिजा और पाखी ने सिंडी बताया। परिवार के अनुसार, वे एक-दूसरे को इन्हीं नामों से पुकारती थीं और कोरियन के-पॉप, फिल्म और कलाकारों की दीवानगी को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। शादी, पसंद और जीवनशैली को लेकर भी असहमति का जिक्र सुसाइड नोट में किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। फिलहाल यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और विस्तृत जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

Share This Article