Amazon Great Indian Festival:
नई दिल्ली, एजेंसियां। Apple iPhone खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। Amazon की Great Indian Festival 2025 सेल 23 सितंबर से शुरू हो रही है और इसमें ग्राहकों को iPhone 15 पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट मिलने जा रहा है। लॉन्च के समय 79,900 रुपये की कीमत वाला iPhone 15 अब सिर्फ 43,749 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यानी इस फोन पर लगभग ₹36,151 तक की भारी छूट मिलेगी।
iPhone 15 पर धांसू ऑफर
Apple ने हाल ही में अपनी नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च की है, जिसके बाद पुराने मॉडल्स पर जबरदस्त ऑफर्स आ रहे हैं। iPhone 15, जिसे 2023 में पेश किया गया था, आज भी यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। अमेजन की सेल में यह फोन बेहद कम कीमत पर उपलब्ध होगा। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि यह ऑफर फ्लैट डिस्काउंट होगा या इसमें बैंक ऑफर्स भी शामिल होंगे।
iPhone 15 के खास फीचर्स
iPhone 15 में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 2000 निट्स तक की ब्राइटनेस देता है। इसमें डायनामिक आइलैंड, डॉल्बी विजन सपोर्ट और मजबूत सिरेमिक शील्ड फ्रंट दिया गया है। फोन IP68 रेटिंग के साथ पानी और धूल से भी सुरक्षित है।
प्रोसेसिंग के लिए इसमें A16 बायोनिक चिप लगी है। कैमरा सेक्शन में 48MP का प्राइमरी कैमरा 2x ऑप्टिकल जूम के साथ, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
कब से शुरू होगी सेल?
Amazon Great Indian Festival सेल 23 सितंबर 2025 से शुरू होगी। ऐसे में अगर आप iPhone 15 खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह सबसे अच्छा मौका साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें







