Geetanjali Angmo: गीतांजलि अंगमो ने लगाए गंभीर आरोप, पीएम और राष्ट्रपति को भेजे पत्र का कोई जवाब नहीं मिला

2 Min Read

Geetanjali Angmo:

नई दिल्ली, एजेंसियां। जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने उनकी गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को पत्र लिखकर तत्काल रिहाई की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला। गीतांजलि ने बताया कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में हैबियस कॉर्पस याचिका भी दायर की है। उन्होंने कहा कि वांगचुक देश की सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं हैं और उनसे मिलने की अनुमति भी नहीं दी गई।

वांगचुक को लद्दाख में 26 सितंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया गया था। यह गिरफ्तारी लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग के विरोध प्रदर्शनों के दो दिन बाद हुई थी, जिसमें चार लोगों की मौत और 90 लोग घायल हुए थे। फिलहाल वांगचुक जोधपुर जेल में बंद हैं।

गीतांजलि ने कहा

गीतांजलि ने कहा कि उन्हें न्यायिक मदद नहीं मिल रही है और दिल्ली में लगातार फॉलो किया जा रहा है। उनका कहना है कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था में आम लोगों की आस्था का सवाल है।

इसे भी पढ़ें 

Prime Minister Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख – “आदिवासी समाज के लिए अद्वितीय योगदान”


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं