GATE 2026 exam: कल से शुरू होगी परीक्षा, देर से आने वाले कैंडिडेट्स को प्रवेश नहीं मिलेगा

2 Min Read

GATE 2026 exam:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (IIT Guwahati) GATE 2026 परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी से शुरू कर रहा है। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कराई जाएगी। परीक्षा में कुल 30 विषयों के पेपर शामिल हैं, जिनमें इंजीनियरिंग, विज्ञान और “एनर्जी साइंस” जैसे नए सेक्शनल पेपर भी शामिल हैं।

परीक्षा का महत्व और समय

GATE परीक्षा इंजीनियरिंग और विज्ञान के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा और सरकारी-निजी भर्ती के लिहाज से बहुत अहम है। प्रत्येक पेपर की अवधि तीन घंटे निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें, क्योंकि परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा समाप्त होने से पहले बाहर जाने की भी अनुमति नहीं होगी।

पेपर और विकल्प

अभ्यर्थी अपनी योग्यता और जरूरत के अनुसार एक या दो पेपर चुन सकते हैं। परीक्षा में तीन तरह के सवाल पूछे जाएंगे:

  • MCQ (Multiple Choice Questions) – चार विकल्प, केवल एक सही; गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग।
  • MSQ (Multiple Select Questions) – एक से अधिक विकल्प सही; नेगेटिव मार्किंग नहीं, लेकिन सभी सही विकल्प न चुनने पर अंक नहीं मिलेंगे।
  • NAT (Numerical Answer Type) – कोई विकल्प नहीं; उत्तर स्क्रीन पर कीपैड से टाइप करना होगा, नेगेटिव मार्किंग नहीं।

महत्वपूर्ण निर्देश

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 40 मिनट पहले केंद्र में प्रवेश और 20 मिनट पहले कंप्यूटर पर लॉगिन करने की सुविधा होगी। इस दौरान स्क्रीन पर दिए निर्देश ध्यान से पढ़ना आवश्यक है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।GATE 2026 के लिए तैयारी कर रहे छात्र अब अंतिम समय में रणनीति बनाकर परीक्षा में प्रदर्शन देने के लिए तैयार हैं। IIT गुवाहाटी ने परीक्षा की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की है ताकि सभी अभ्यर्थियों को सुविधा और अनुशासन के साथ परीक्षा दी जा सके।

Share This Article