Gangster Ravi Pujari: गैंगस्टर रवि पुजारी के गुर्गे ने फिल्म निर्माता मंजू भारती को दी जान से मारने की धमकी, शूटिंग रोकने का किया दबाव

1 Min Read

Gangster Ravi Pujari:

मुंबई, एजेंसियां। फिल्म निर्माता मंजू मुकेश भारती को जेल में बंद गैंगस्टर रवि पुजारी के गुर्गे होने का दावा करने वाले शख्स ने लगातार जान से मारने और शूटिंग रोकने की धमकी दी है। धमकियों में उनके बच्चों के अपहरण और यौन उत्पीड़न की बात भी कही गई।

पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज

मंजू ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन, मुंबई में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपी सतेन्द्र त्यागी पिछले कई वर्षों से फोन के जरिए धमकियां दे रहा है। सतेन्द्र ने 2012 में उनकी पहली फिल्म में निवेश किया था और फिल्म की सफलता के बाद पूरी क्रेडिट मांगने लगा। मामला कोर्ट में गया, जहां मंजू को राहत मिली। उनके पति मुकेश भारती ने कहा कि धमकियां मुंबई और उत्तर प्रदेश दोनों जगह से मिल रही हैं, जिससे वे अपने बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने पुष्टि की है कि मामले की जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग का शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं