Gang rape: गैंगरेप की शिकार नाबालिग ने ट्रक ड्राइवर से मांगी मदद तो उसने भी की दरींदगी

1 Min Read

Gang rape:

मल्कानगिरी, एजेंसियां। ओडिशा के मल्कानगिरी जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक नाबालिग लड़की के साथ दो अलग स्थानों पर बलात्कार हुआ है। लड़की अपनी सहेली की जन्मदिन की पार्टी से लौट रही थी, तभी तीन अज्ञात व्यक्ति उसे किडनैप कर शहर से दूर एक संकरी और सुनसान सड़क पर ले गए। यहां तीनों ने मिलकर उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया।
पीड़िता किसी तरह वहां से भाग निकली और मदद की उम्मीद में एक ट्रक ड्राइवर के पास पहुंची, लेकिन ट्रक चालक ने भी लड़की की मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और सभी चार आरोपियों को महज छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें

तीन वर्षीय बालिका से बलात्कार, 14 वर्षीय बालक आरोपी


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं