BSNL amazing offer: BSNL का धमाकेदार ऑफर: 365 दिन वाले सस्ते रिचार्ज में फ्री OTT और 450+ टीवी चैनल

2 Min Read

BSNL amazing offer:

नई दिल्ली, एजेंसियां। BSNL ने अपने 365 दिनों वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ यूजर्स के लिए एक खास ऑफर पेश किया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को 6 महीने तक BiTV प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन, 450 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और मुख्य OTT ऐप्स का एक्सेस मिलेगा। कंपनी ने यह नया प्लान हाल ही में लॉन्च किया है और इसे 18 अक्टूबर से 18 नवंबर 2025 तक वैलिड किया गया है।

प्लान की खासियतें:

कीमत: ₹1,812
वैलिडिटी: 365 दिन
पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग
डेली 2GB हाई स्पीड डेटा
डेली 100 फ्री SMS
BiTV प्रीमियम का 6 महीने का एक्सेस
BSNL के इस सस्ते रिचार्ज प्लान के जरिए यूजर्स न सिर्फ कॉलिंग और डेटा का लाभ उठा सकते हैं, बल्कि मनोरंजन का पूरा पैकेज भी घर बैठे देख सकते हैं।

अन्य ऑफर्स:

फेस्टिव सीजन के दौरान BSNL ने यूजर्स के लिए कई डिस्काउंट ऑफर्स भी पेश किए हैं। 199 रुपये या उससे अधिक के रिचार्ज पर 2.5% का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा, बशर्ते रिचार्ज Selfcare ऐप या आधिकारिक वेबसाइट से किया जाए। इसके अलावा, कंपनी ने 1 रुपये में 30 दिन वैलिडिटी वाला ऑफर भी फिर से उपलब्ध कराया है। यह नया BSNL प्लान खासकर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो लंबे समय तक इंटरनेट और मनोरंजन दोनों का फायदा लेना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें 

BSNL Diwali Dhamaka: BSNL दिवाली धमाका: सिर्फ 1 रुपये में नए ग्राहकों को मिलेगा 4G का अनुभव


Share This Article