Family murdered in Raigad: रायगढ़ में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, घर में ही दफनाए शव

2 Min Read

Family murdered in Raigad:

रायगढ़, एजेंसियां। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया तहसील के ठुसेकेला गांव में एक भयावह मामला सामने आया है। यहां एक घर में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई और उनके शवों को घर के भीतर ही जमीन में दबा दिया गया। यह सनसनीखेज घटना तब उजागर हुई जब चार दिनों बाद घर से तेज बदबू आने लगी, जिससे पड़ोसी परेशान हो गए और पुलिस को सूचना दी।

मोहल्ले में बदबू फैलने के बाद पुलिस ने किया खुलासा

मोहल्ले में बदबू फैलने के बाद पुलिस ने घर का खुलासा किया। कमरे में खून के छींटे और अन्य साक्ष्य मिले, जो हत्या की पुष्टि करते हैं। पुलिस ने कहा है कि मृतकों में बुधराम उरांव, उनकी पत्नी और उनके बच्चे शामिल हैं। फोरेंसिक टीम के आने का इंतजार है ताकि शवों की संख्या और हत्या की पूरी गुत्थी सुलझाई जा सके।

घर और आसपास का क्षेत्र सील

पुलिस ने घर और आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया है। अभी तक जमीन की खुदाई नहीं हुई है, लेकिन जांच जारी है। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है और जिला मुख्यालय से उच्च अधिकारियों की टीम भी मौके पर मौजूद है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही मामले में और अधिक जानकारी मिलने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली में एयर पॉल्यूशन से बैचेन लोग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं