Kanu Charan Lenka Passed away:
भुवनेश्वर, एजेंसियां। 13 फरवरी को कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री कनुचरण लेंका का निधन हो गया। वे 86 साल के थे। पी. वी. नरसिम्हा राव सरकार में लेंका रेल और कृषि राज्य मंत्री रहे। लेंका 1988-94 तक राज्यसभा सदस्य और ओडिशा विधानसभा में मंत्री भी रहे।
विजय रत्न पुरस्कार से सम्मानितः
1993 में लेंका को उत्कृष्ट रेलवे विकास कार्य के लिए प्रतिष्ठित विजय रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
1968 में ओडिशा सरकार ने उन्हें राज्य में हाइब्रिड मक्का और ज्वार के बीज पैदा करने वाला प्रथम किसान (First Farmer) घोषित किया था। ओड़िशा के सीएम मोहन चरन मांझी ने लेंका के निधन पर शोक जताया है।







