Yamuna water level: दिल्ली-एनसीआर में बाढ़ का खतरा: यमुना का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन की तैयारियां पूरी

2 Min Read

Yamuna water level:

नई दिल्ली, एजेंसियां। यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और अब यह खतरे के निशान को पार कर चुका है। इसके कारण दिल्ली और एनसीआर में बाढ़ का खतरा गहरा गया है। पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के कारण यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। हरियाणा के यमुनानगर में स्थित हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए गए हैं ताकि अतिरिक्त पानी को छोड़ा जा सके।

यमुना नदी का जलस्तर

सोमवार दोपहर बाद यमुना का जलस्तर 205.59 मीटर तक पहुँच चुका था, जो खतरे के निशान से ऊपर है। हथिनीकुंड बैराज से रविवार को 1.79 लाख क्यूसेक और सोमवार को 1.80 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। रविवार को छोड़ा गया पानी आधी रात में दिल्ली पहुंचेगा, जबकि सोमवार का पानी मंगलवार शाम तक दिल्ली पहुंचेगा।

Yamuna water level:

सुरक्षा उपाय:

दिल्ली पुलिस, डीडीएमए और अन्य राहत बचाव टीमों ने यमुना के किनारे स्थित झुग्गियों में सर्च ऑपरेशन चलाया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया। दिल्ली में बाढ़ से निपटने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। 24 नावें, गोताखोर, पीडब्ल्यूडी और स्वास्थ्य विभाग की टीमें आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को आश्वस्त किया कि शहर में कहीं भी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं होगी और किसी भी तरह की समस्या केवल फ्लड प्लेन क्षेत्रों तक सीमित रहेगी। बता दें 15 वायरलेस स्टेशन यमुना के जलस्तर और जलभराव की निगरानी कर रहे हैं। साथ ही, केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से यमुना के जलस्तर की 24 घंटे निगरानी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

Ganga-Yamuna water level: प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा बढ़ता गया


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं